BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 16 मई 2025 02:34 AM
  • 37.37°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’
  2. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला इजरायल का साथ, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए दी बधाई
  3. देशभर में चल रहे तुर्किए का बहिष्‍कार स्‍वागत योग्‍य : देवेन्द्र फडणवीस
  4. दरभंगा में बिना अनुमति छात्रावास में राहुल गांधी का कार्यक्रम, प्राथमिकी दर्ज
  5. पिछड़े, अति पिछड़े और दलित छात्रों से बात करने आया था, प्रशासन ने हमें रोक दिया : राहुल गांधी
  6. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किया किनारा
  7. दोनों देशों के लिए ‘व्यापारिक समझौता’ लाभदायक होना जरूरी है, अमेरिका को लेकर जयशंकर का बयान
  8. रामगोपाल यादव ने विंग कंमाडर व्योमिका सिंह पर की विवादित टिप्पणी, जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल
  9. पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की ‘नकल’, सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश
  10. दरभंगा में राहुल गांधी के काफिला को रोकने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘उचित जवाब मिलेगा’
  11. राहुल गांधी समाज में अलख जगा रहे, यह भाजपा और जेडीयू को रास नहीं आ रहा : कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे
  12. ‘पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंकवाद, पीओके पर होगी’, श्रीनगर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  13. जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी ढेर
  14. ‘सिंधु जल संधि’ खत्म करने से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत को पत्र लिखकर की फैसले पर पुनर्विचार की अपील
  15. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’

सलमान खान से बोलीं एक्ट्रेस शर्लिन : क्या आप पीड़ित महिलाओं के भाईजान नहीं बन सकते?

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 अक्टूबर 2022, 7:58 PM IST
सलमान खान से बोलीं एक्ट्रेस शर्लिन : क्या आप पीड़ित महिलाओं के भाईजान नहीं बन सकते?
Read Time:2 Minute, 29 Second

मुंबई, 13 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ में साजिद खान की एंट्री से हड़कंप मचा हुआ है। इस कड़ी में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने सुपरस्टार सलमान खान से सवाल करते हुए साजिद खान की एंट्री का विरोध किया है। बता दें कि शर्लिन ने फिल्म निर्माता पर मी टू का आरोप लगाया था। शर्लिन ने कहा, “‘बिग बॉस’ के निर्माताओं के इस कदम से जो मैसेज जा रहा है, वह यह है कि किसी महिला के साथ छेड़छाड़ करना, उसे गलत तरीके से छूना और अपने निजी अंगों को दिखाना ठीक है, क्योंकि आखिर में आप जनता की नजरों में दोषमुक्त हो जाएंगे, क्योंकि आपके पीछे बड़े कंटेंट निर्माता और चैनल हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे समझ में नहीं आता कि सलमान खान को क्या हुआ है। वह इतने बड़े स्टार के रूप में ऐसा कैसे होने दे सकते हैं। आप खुद को भाईजान कहते हैं, क्या आप हमारे जैसी महिलाओं के लिए भाईजान नहीं बन सकते। क्या आप हमारे जैसे बाहरी लोगों के नहीं बल्कि प्रभावशाली लोगों के भाईजान हैं?”

शर्लिन ने सलमान पर निशाना साधा, जो एक दशक से शो को होस्ट कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ने कहा, “शो सलमान सर की वजह से चलता है, वो साजिद को घर में नहीं आने देने के लिए अपना विरोध दर्ज करा सकते थे, लेकिन घर के अंदर बैठे साजिद इस बात की ओर इशारा करते हैं कि उनको भी सलमान सर का सपोर्ट है।”

साजिद खान पिछले कुछ वर्षो में मी टू के तहत कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। शर्लिन ने फिल्म निर्माता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

शर्लिन के अलावा, कई एक्ट्रेसेज और मॉडल्स ने आगे आकर फिल्म निर्माता फराह खान के छोटे भाई साजिद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *