BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 09 अप्रैल 2025 05:02 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दक्षिण कोरिया : 3 जून को होगा राष्ट्रपति चुनाव, सरकार का फैसला
  2. आईपीएल 2025 : प्रियांश आर्या के शतक से पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त
  3. गांधी-नेहरू-पटेल पर केंद्रित रही कांग्रेस कार्यसमिति की पहले दिन की बैठक
  4. मुर्शिदाबाद हिंसा पर राज्यपाल सख्त, कहा- अशांति फैलाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
  5. भारत और यूएई ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर किए हस्ताक्षर
  6. भाजपा नेताओं का टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर महिला विरोधी होने का आरोप
  7. अधिवेशन में विदेश नीति समेत आर्थिक संकट पर हुई चर्चा : राजीव शुक्ला
  8. वक्फ संशोधन मामला : केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट याचिका
  9. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ी, जायड्स अस्पताल में भर्ती
  10. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं और वर्तमान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
  11. देश भर में आज से लागू हुआ नया वक्फ कानून, केंद्र ने जारी कर दिया नोटिफिकेशन
  12. गुजरात में कांग्रेस की जड़ें मजबूत, मतदाताओं से फिर जुड़ने की जरूरत : सचिन पायलट
  13. मुद्रा योजना से मिली उड़ान : सिलवासा के सुरेश ने शुरू की पैकिंग मटेरियल कंपनी, पीएम मोदी से की मुलाकात
  14. दादी रतन मोहिनी के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख
  15. कांग्रेस ने सरदार पटेल और बाबा साहेब का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

सारी संपत्ति चैरिटी को दान कर गए कर्क डगलस

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 फ़रवरी 2020, 1:17 PM IST
सारी संपत्ति चैरिटी को दान कर गए कर्क डगलस
Read Time:1 Minute, 50 Second

लॉस एंजेलिस, 24 फरवरी (आईएएनएस)| दिवंगत हॉलीवुड कलाकार कर्क डगलस करीब 6.1 करोड़ डॉलर की अपनी संपत्ति चैरिटी को दान कर गए और सुपरस्टार बेटे माइकल डगलस सहित परिवार को उनकी संपत्ति में से कुछ नहीं मिला। कर्क का पांच फरवरी को निधन हो गया था। ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, कर्क डगलस का निधन 103 साल की उम्र में हुआ। उन्होंने डगलस फाउंडेशन को 5 करोड़ डॉलर दिए है।

लाभार्थियों में सेंट लॉरेंस यूनिवर्सिटी शामिल है जो अल्पसंख्यक और वंचित छात्रों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करता है, साथ ही सिनाई टेम्पल जहां कर्क और ऐनी डगलस चाइल्डहुड सेंटर है, कल्वर सिटी का कर्क डगलस थिएटर, और लॉस एंजिल्स में चिल्ड्रन हॉस्पिटल भी लाभार्थियों में शामिल हैं। वेबसाइट ने बताया कि कर्क ने बेटे माइकल डगलस के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा है।

2020 तक, अभिनेत्री कैथरीन जेटा जोन्स के पति माइकल डगलस की संपत्ति 30 करोड़ डॉलर (2,156 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक) बताया जाता है।

माइकल के अलावा, कर्क डगलस के परिवार में उनकी दूसरी पत्नी ऐनी और दो अन्य बेटे जोएल और पीटर हैं।

1.1 करोड़ डॉलर की शेष राशि पाने वाले के बारे में आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *