BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 12:35 AM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  2. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  3. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  4. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  5. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  6. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  7. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  8. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  9. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  10. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  11. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  12. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  13. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  14. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’
  15. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता

‘सिकंदर’ का नया पोस्टर आउट, स्वैग में नजर आए सलमान खान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2025, 10:59 PM IST
‘सिकंदर’ का नया पोस्टर आउट, स्वैग में नजर आए सलमान खान
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। ईद पर सिनेमाघरों में आ रही सलमान खान स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ का नया पोस्टर निर्माताओं ने जारी कर दिया है। इसमें अभिनेता लाल और हरे रंग की लाइटिंग के बीच स्वैग में नजर आए।

नए पोस्टर में सलमान के नए लुक की झलक देखने को मिल रही है। क्लोजअप पोस्टर में वह एंग्री अंदाज में दिखाई दिए। पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सिकंदर ईद पर आ रहा है।”

‘सिकंदर’ के साथ सलमान खान एक साल से अधिक समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

इससे पहले जानकारी आई थी कि ‘सिकंदर’ के साथ अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर भी रिलीज होगा।

निर्माता सलमान खान के ‘सिकंदर’ का टीजर बीते साल दिसंबर में जारी कर चुके हैं, जिसमें अभिनेता धमाकेदार एक्शन से भरे अंदाज में नजर आए।

लगभग दो मिनट के टीजर की शुरुआत में सलमान बंदूकों से भरे एक हॉल में प्रवेश करते नजर आते हैं। हॉल में हल्की रोशनी सुपरस्टार की पीठ पर पड़ती है। इसके बाद कवच पहने कुछ हमलावर उनके पास आते हैं और हमला करने की सोचते हैं। इस पर सलमान कहते हैं, “सुना है बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं। बस मेरे मुड़ने की देर है।”

‘सिकंदर’ का निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया है। मुरुगादॉस ‘गजनी’ जैसी फिल्म का निर्माण कर चुके हैं। ‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।

‘सिकंदर’ में सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला 2014 की ब्लॉकबस्टर ‘किक’ के बाद एक बार फिर से साथ काम कर रहे हैं।

निर्माताओं ने हाल ही में जानकारी दी थी कि ‘सिकंदर’ के साथ ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर भी जारी होगा। ‘सिकंदर’ और ‘हाउसफुल 5’ दोनों ही फिल्मों का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

‘सिकंदर’ इस साल ईद पर रिलीज होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *