BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 11:58 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  2. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  3. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  4. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  5. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  6. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  7. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  8. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  9. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  10. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  11. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  12. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  13. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  14. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  15. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल

सोनाक्षी सिन्हा ने बेहद ही खास तरीके से शत्रुघ्न सिन्हा को दी 79वें जन्मदिन की शुभकामनाएं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 दिसंबर 2024, 12:32 AM IST
सोनाक्षी सिन्हा ने बेहद ही खास तरीके से शत्रुघ्न सिन्हा को दी 79वें जन्मदिन की शुभकामनाएं
Read Time:3 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने बेहद ही खास तरीके से अपने पिता को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

इस खास मौके पर सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उन्होंने “हैप्पी बर्थडे” स्टिकर लगाया है और उन्हें “किंग खामोश” बताया है।

शत्रुघ्न ने 1980 में पूनम सिन्हा से शादी की थी। इस जोड़े के तीन बच्चे सोनाक्षी, लव और कुश सिन्हा हैं।

‘जवाब हम देंगे’ और ‘युद्ध’ जैसी फिल्मों में अभिनेता के साथ काम करने वाले बॉलीवुड स्‍टार जैकी श्रॉफ ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की।

जैकी उसमें शत्रुघ्न सिन्हा को जन्‍मदिन की मुबारकबाद देते हुए नजर आए।

शत्रुघ्न ने देव आनंद की फिल्म प्रेम पुजारी में एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी की भूमिका निभाकर अपने अभिनय की शुरुआत की थी। बाद में वे प्यार ही प्यार, बनफूल, मनमोहन देसाई की रामपुर का लक्ष्मण, भाई हो तो ऐसा में खलनायक की भूमिका में नजर आए।

उन्हें 1973 में फिल्म ‘सबक’ में उनकी पत्नी पूनम के साथ कास्ट किया गया था। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ रास्ते का पत्थर, यार मेरी जिंदगी, शान और काला पत्थर जैसी फिल्मों में काम किया।

इसके बाद उन्हें कालीचरण, बॉम्बे टू गोवा”, नसीब, दोस्ताना, अब क्या होगा, यारों का यार, दिल्लगी, विश्वनाथ, मुकाबला और जानी दुश्मन जैसी फिल्मों में देखा गया।

उन्हें पिछली बार 2018 में ‘यमला पगला दीवाना: फिर से’ में देखा गया था। इस फिल्‍म में वह जज सुनील सिन्हा की भूमिका में दिखाई दिए थे।

वहीं अभिनेत्री सोनाक्षी की बात करें तो वह फिलहाल अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं। वह जल्‍द ही थ्रिलर मूवी ‘निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस’ में दिखाई देंगी। इसमें अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

बता दें कि यह सोनाक्षी के भाई कुश एस सिन्हा के निर्देशन में बन रही पहली फिल्‍म है।

‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ का निर्माण निकी, विक्की भगनानी फिल्म्स क्रेटोस एंटरटेनमेंट के निकी, विक्की भगनानी और अंकुर टकरानी, ​​निकिता पाई फिल्म्स की किंजल घोने और दिनेश गुप्ता द्वारा किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *