BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 10 मई 2025 06:16 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. जय शाह ने कहा, ‘आतंकवाद से हमारे देश की रक्षा करने के लिए हम अपने सशस्त्र बलों को सलाम करते हैं’
  2. प्रसारणकर्ता ने कहा कि उचित समय पर आईपीएल आयोजन को वापस लाने के लिए बीसीसीआई के साथ मिलकर काम करेंगे
  3. बीसीसीआई ने आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया (लीड-2)
  4. पंजाब में सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य सरकार के बड़े फैसले, एंटी-ड्रोन सिस्टम और ‘फरिश्ते योजना’ लागू
  5. जम्मू समेत कई इलाकों में ब्लैकआउट, तेज धमाकों की आवाजें; सीएम अब्दुल्ला की लोगों से घरों में रहने की अपील
  6. दिल्ली : जेपी नड्डा ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर की समीक्षा बैठक
  7. पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री और सेना प्रमुखों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में रांची में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना को किया सैल्यूट
  9. हमारे सशस्त्र बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार : मनोज सिन्हा
  10. पाकिस्तान ने भारतीय शहरों पर 300-400 ड्रोन दागे, सेना ने नाकाम किया : विदेश मंत्रालय
  11. पठानकोट में पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले की कहानी, स्थानीय लोगों की जुबानी
  12. ‘हमारी चर्चा आतंकवाद का मुकाबला करने पर केंद्रित थी’, डेविड लैमी से बातचीत के बाद बोले जयशंकर
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने पहली बार सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
  14. ऑपरेशन सिंदूर : मोदी सरकार में भारत की एयर डिफेंस सिस्टम अभेद्य, आक्रामता से कांप रहे दुश्मन
  15. ऑपरेशन सिंदूर : राष्ट्रीय संकट की घड़ी में संपूर्ण देश सरकार और सैन्य बलों के साथ खड़ा : आरएसएस

69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : ‘रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 अगस्त 2023, 12:47 PM IST
69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : ‘रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार
Read Time:3 Minute, 2 Second

69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : ‘रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में आर. माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट’ को गुरुवार को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में जूरी ने की। 28 भाषाओं की 280 फिल्में विभिन्न पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा में थी।

‘रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट’ 2022 में रिलीज हुई। यह फिल्म एक बायोग्राफी है, जिसमें आर. माधवन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित है। जिनकी भूमिका फिल्म में आर. माधवन ने निभाई थी।

नंबी नारायणन पर इसरो जासूसी मामले में आरोप लगाया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया था।

फिल्म की कहानी नंबी नारायणन के प्रिंसटन विश्वविद्यालय में स्नातक छात्र के रूप में बिताए दिनों, एक वैज्ञानिक के रूप में अपने काम की खोज और खुद पर लगाए गए झूठे जासूसी के आरोपों की है।

राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री आलिया भट्ट और कृति सेनन ने क्रमशः ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘मिमी’ में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। जबकि, अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा : द राइज’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी को ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और पल्लवी जोशी को ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार भी दिया गया।

जूनियर एनटीआर और राम चरण की ‘आरआरआर’ ने संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीता।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *