BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:23 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  2. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  3. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  4. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  5. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  6. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  7. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  8. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  9. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  10. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  11. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  12. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  13. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  14. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  15. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी

अनिल कपूर, अनूप जलोटा, अदनान सामी ने अमर सिंह के निधन पर शोक जताया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 अगस्त 2020, 12:39 PM IST
अनिल कपूर, अनूप जलोटा, अदनान सामी ने अमर सिंह के निधन पर शोक जताया
Read Time:1 Minute, 52 Second

अनिल कपूर, अनूप जलोटा, अदनान सामी ने अमर सिंह के निधन पर शोक जताया

 

मुंबई, 2 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| फिल्म और संगीत उद्योग की मशहूर हस्तियों ने शनिवार को दिग्गज नेता अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह का शनिवार दोपहर 64 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद सिंगापुर में निधन हो गया।

 

अनिल कपूर ने अमर सिंह को ‘दोस्तों का दोस्त’ कहा।

 

अनिल कपूर ने ट्वीट किया, “अमर सिंह जी दोस्तों के दोस्त थे, जब भी आपको उनकी जरूरत होती वह वहां होते थे। उन्हें मिस किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

 

भक्ति गायक अनूप जलोटा ने अपने ‘दोस्त’ अमर सिंह की याद में एक वीडियो जारी किया।

 

जलोटा ने वीडियो में कहा, “अमर सिंहजी अब हमारे बीच नहीं रहे। मन अंदर से दुखी है। मेरा उनके साथ बहुत गहरा रिश्ता था। हम हमेशा शायरी और गाने की बात करते थे। मैंने एक अच्छा दोस्त खोया है।”

 

गायक अदनान सामी ने ट्विटर पर लिखा, “अमर सिंह जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *