BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 14 जून 2025 08:58 AM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला: अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने बताया कैसे हुआ ‘चमत्कार’
  2. अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने कहा, ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’
  3. अहमदाबाद विमान हादसे को ट्रंप ने ‘विमानन इतिहास की सबसे दुखद घटना’ बताया
  4. अहमदाबाद विमान हादसा : नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
  5. अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश दुखी, ओम बिरला से नितिन गडकरी और नीतीश कुमार तक, कई बड़े नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  6. अहमदाबाद विमान हादसा : सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने दुख जताया
  7. अहमदाबाद विमान हादसा : अमित शाह ने एकमात्र जीवित बचे यात्री से की मुलाकात
  8. अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया ने की पुष्टि, बताया 241 लोगों की गई जान
  9. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  10. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  11. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  12. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  13. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  14. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  15. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी

आईएफएफआई 2023 : पुर्तगाली फिल्म निर्माता बोले, जैसे-जैसे समाज समृद्ध हो रहा, असमानता भी बढ़ रही

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 नवंबर 2023, 10:54 AM IST
आईएफएफआई 2023 : पुर्तगाली फिल्म निर्माता बोले, जैसे-जैसे समाज समृद्ध हो रहा, असमानता भी बढ़ रही
Read Time:2 Minute, 37 Second

पणजी, 23 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)। पुर्तगाली फिल्म ‘ए बेला अमेरिका’ के निर्देशक एंटोनियो फरेरा ने इस बात पर दुख जताते हुए बुधवार को कहा कि जैसे-जैसे समाज समृद्ध हो रहा है, असमानता भी बढ़ रही है।

फरेरा यहां बुधवार को 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में ‘सिनेमा ऑफ द वर्ल्ड’ श्रेणी के तहत अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद प्रतिनिधियों और सिनेमा प्रेमियों के साथ बातचीत कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा, “हम असमानता को बढ़ते हुए देख रहे हैं… समाज किसी तरह समृद्ध हो रहा है, लेकिन साथ ही असमानता भी बढ़ रही है। ये ऐसी स्थितियां हैं, जिनमें पुर्तगाल (के कुछ हिस्सों) में सैकड़ों लोग सड़कों पर रहते हैं, क्योंकि वे घर का खर्च वहन नहीं कर सकते। इससे मुझे चिंता होती है।”

‘ए बेला अमेरिका’ फिल्म के असमानता के मूल संदेश को व्यक्त करने के लिए भोजन, लोकलुभावनवाद और हास्य के विषयों को आपस में जोड़ता है।

फिल्म निर्माता एक सामूहिक चेतना को प्रेरित करने का प्रयास करता है, सभी से विभाजन को पाटने और एक ऐसी दुनिया बनाने का आग्रह करता है, जहां समानता सिर्फ एक आकांक्षा नहीं है, बल्कि एक जीवित वास्तविकता है।

गहरे सामाजिक संदेशों को व्यक्त करने के लिए कॉमेडी का उपयोग करने के बारे में उन्होंने कहा कि हास्य उनके व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और वही फिल्म में भी झलकता है।

‘ए बेला अमेरिका’ में, लिस्बन रेस्तरां में काम करने वाला एक प्रतिभाशाली रसोइया लुकास, एक खूबसूरत और सफल टेलीविजन हस्ती अमेरिका के प्यार में पड़ जाता है। वह उसके दरवाजे पर भोजन रखना शुरू कर देता है, जिससे उसकी जिज्ञासा बढ़ती है और वह उसे खोजने के लिए प्रेरित होती है। धीरेेेे-धीरे उनके बीच गुप्त रिश्ता पनपता है।

–बीएनटी न्यूज़

एसजीके

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *