BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 03:44 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

शूरा खान ने शादी के कुछ दिन बाद अरबाज खान का प्रपोजल वीडियो शेेयर किया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जनवरी 2024, 10:51 AM IST
शूरा खान ने शादी के कुछ दिन बाद अरबाज खान का प्रपोजल वीडियो शेेयर किया
Read Time:2 Minute, 18 Second

मुंबई, 31 दिसंबर (बीएनटी न्यूज़)। बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की। शादी के कुछ दिन बाद शूरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रपोजल वीडियो शेयर किया।

शूरा खान के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अरबाज को उन्‍हें प्रपोज करने के लिए घुटनों के बल बैठे देखा जा सकता है।

वीडियो में शूरा हैरान रह जाती हैं, जब अरबाज उन्‍हें फूलों का गुलदस्ता देकर प्रपोज करते हैं। अरबाज की बहन अर्पिता खान को उनके साथ देखा जा सकता है। अरबाज के बेटे अरहान खान भी प्रपोजल वीडियो का हिस्सा थेे।

जैसे ही शूरा ने प्रस्ताव स्वीकार किया, अरबाज ने उन्‍हें अंगूठी पहनाई।

अरबाज और शूरा की शादी 24 दिसंबर को अरबाज खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के आवास पर एक समारोह के दौरान हुई। समारोह के बाद अरबाज ने अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

अभिनेता ने अपने परिवार के साथ शादी समारोह की तस्वीरें भी शेयर कीं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर सलमान खान, सोहेल खान, अर्पिता खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री, आयुष शर्मा और अरहान खान सहित अपने परिवार के सदस्यों के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं।

अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। वे 2016 में अलग हो गए और 2017 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। उनका एक बेटा अरहान है। अरबाज ने जियोर्जिया एंड्रियानी को भी डेट किया था, लेकिन पिछले साल दोनों अलग हो गए।

–बीएनटी न्यूज़

एमकेएस/एसजीके

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *