BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 05:17 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

दूसरे सीजन के साथ लौट रहा सुनील ग्रोवर-स्टारर ‘सनफ्लॉवर’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 जनवरी 2024, 10:42 AM IST
दूसरे सीजन के साथ लौट रहा सुनील ग्रोवर-स्टारर ‘सनफ्लॉवर’
Read Time:2 Minute, 31 Second

मुंबई, 2 जनवरी (बीएनटी न्यूज़) । सुनील ग्रोवर का स्ट्रीमिंग शो ‘सनफ्लावर’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। इसमें आशीष विद्यार्थी, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी, मुकुल चड्डा, आश्विन कौशल ने भी काम किया था। यह शो एक क्राइम कॉमेडी है और मुंबई में सनफ्लावर नामक एक मध्यम वर्गीय हाउसिंग सोसायटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कई विचित्र किरदार हैं।

दूसरे सीजन में पहले सीजन के कलाकार अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे जिसमें सुनील ग्रोवर सोनू सिंह के रूप में मुकुल चड्ढा मिस्टर आहूजा के रूप में आशीष विद्यार्थी दिलीप अय्यर के रूप में रणवीर शौरी इंस्पेक्टर दिगेंद्र के रूप में और गिरीश कुलकर्णी इंस्पेक्टर तांबे के रूप में दिखाई देंगे।

नया सीजन वहीं से शुरू होता है जहां पहला सीजन खत्म हुआ था। इस बार, संदिग्धों की संख्या दोगुनी होने से साजिश और गहरी हो गई है, जिसमें बेशक सोनू भी शामिल है।

यह शो शोरुनर विकास बहल द्वारा बनाया गया है और नवीन गुजराल द्वारा निर्देशित है।

दूसरे सीजन के बारे में बात करते हुए शोरुनर विकास बहल ने कहा, “मैं ‘सनफ्लावर’ के पहले सीजन को प्रशंसकों से मिले अपार प्यार और समर्थन से वास्तव में आभारी हूं। एक प्रशंसक आधार जो अभूतपूर्व से कम नहीं है। आगामी दूसरे सीजन के साथ, हमारा उद्देश्य इस रहस्यमय मर्डर मिस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।”

उन्होंने आगे कहा, “दर्शक अधिक परतों, अधिक साजि‍श और प्रिय पात्रों की गहरी खोज की उम्मीद कर सकते हैं, जो भावनाओं, हंसी और कई मोड़ों की एक रोलरकोस्टर सवारी का वादा करती हैं।

शो का दूसरा सीजन जल्द ही जी5 पर स्ट्रीम होगा।

–बीएनटी न्यूज़

एमकेएस/एसजीके

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *