BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 08 जून 2025 07:30 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  2. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  3. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  4. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  5. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  6. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  7. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  8. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  9. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  10. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  11. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  12. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  13. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  15. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने अपनी किताब में जीवन संघर्ष को उकेरा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 फ़रवरी 2024, 11:13 AM IST
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने अपनी किताब में जीवन संघर्ष को उकेरा
Read Time:2 Minute, 44 Second

नई दिल्ली, 9 फरवरी (बीएनटी न्यूज़)। अभिनेता अर्जुन कपूर कुछ समय पहले मुंबई में स्पोकन फेस्ट में अपनी बहन अंशुला कपूर को सुनकर रो पड़े थे। वही, अंशुला अब एक लेखक के रूप में सुर्खियों में छाने के लिए तैयार हैं।

अर्जुन और अंशुला कपूर निर्माता बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बच्चे हैं। मोना का 1996 में तलाक हो गया और 2012 में कैंसर से उनकी मौत हो गई। यह जान्हवी और ख़ुशी कपूर के सौतेले भाई-बहन हैं।

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित होने वाली अपनी आगामी पुस्तक में, अंशुला ने अपने उतार-चढ़ाव वाले बचपन, अपने शरीर के साथ लगातार संघर्ष और व्यक्तिगत विकास की यात्रा, जिसने उन्हें एक मुकाम तक पहुंचने में मदद की है, उसकी झलक पेश की है।

एक मीडिया बयान के अनुसार, पुस्तक में अंशुला ने परिवार, बॉडी इमेज, रिश्तों को सुधारने और अपने परिवार के साथ नए बंधन बनाने के बारे में बताया है। साथ ही विशेष रूप से अपने भाई अर्जुन के साथ अपनी नजदीकी पर खुलकर चर्चा की है।

वह कैंसर से अपनी मां को खोने के दर्द, सिंगल पेरेंट्स के साथ पले-बढ़ेे होने के दर्द के बारे में गहनता से लिखती हैं।

अंशुला ने कहा, “यह किताब इस बात का सच्चा प्रतिबिंब है कि मैं कौन हूं और मैं आज जो हूं, उसके बनने तक की यात्रा इसमें बताई गई है।

उन्‍होंने कहा, ”इसे लिखना समान रूप से चुनौतीपूर्ण, और उत्साहवर्धक रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के सामने अपनी भावनाओं के बारे में खुला होना हमेशा भयावह होता है। लेकिन पब्लिशिंग हाउस में उनके संपादक “हर कदम पर सबसे सहयोगी भागीदार” रहे हैं।

आगामी पुस्तक पर टिप्पणी करते हुए पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की कार्यकारी संपादक, राधिका मारवाह ने कहा, ”अंशुला कपूर की आवाज ताजा और जोशपूर्ण है और मुझे उनके पहले काम को प्रकाशित करने पर बहुत गर्व है।

–बीएनटी न्यूज़

एमकेएस/एबीएम

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *