BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 10:59 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

राजद्रोह मामले में 8 जनवरी को पुलिस के सामने पेश होंगी कंगना और रंगोली

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 नवंबर 2020, 3:20 PM IST
राजद्रोह मामले में 8 जनवरी को पुलिस के सामने पेश होंगी कंगना और रंगोली
Read Time:2 Minute, 45 Second

राजद्रोह मामले में 8 जनवरी को पुलिस के सामने पेश होंगी कंगना और रंगोली

मुंबई, 25 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ राजद्रोह के आरोपों में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में मंगलवार को दोनों को बड़ी कार्रवाई से अंतरिम राहत दी। इसके साथ ही अदालत ने उन्हें आठ जनवरी को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने का भी निर्देश दिया। न्यायमूर्ति एस. एस. शिंदे और न्यायमूर्ति एम. एस. कार्णिक की खंडपीठ ने अधिवक्ता रिजवान सिद्दीकी की इस बात को स्वीकार कर लिया कि दोनों बहनें उनके खिलाफ दिए गए समन के जवाब में मुंबई पुलिस को रिपोर्ट करेंगी।

शिकायतकर्ता मुनव्वरली साहिल ए. सैय्यद का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील रिजवान मर्चेंट ने अनुरोध किया कि दोनों बहनों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी उकसाने वाले बयान देने से बचना चाहिए, जिसके लिए अदालत ने सहमति भी व्यक्त की और उनके विषय वस्तु से संबंधित कुछ भी प्रकाशित करने पर रोक लगा दी।

दोनों मुख्य लोक अभियोजक दीपक ठाकरे और सैय्यद के वकील मर्चेंट ने मामले में हाईकोर्ट द्वारा बहनों को अंतरिम राहत देने का विरोध किया।

एफआईआर के बाद दोनों बहनों को तीन अलग-अलग तारीखों पर पेश होने के लिए समन जारी किया गया था, जिसे उन्होंने दरकिनार किया।

बॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर सैय्यद ने कंगना और रंगोली पर फिल्म उद्योग को बदनाम करने का आरोप लगाया था।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कथित रूप से घृणा और सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगाते हुए कंगना और रंगोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर बांद्रा की मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *