BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 12:30 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल में हिन्दू डरे हुए हैं, उनको वोट तक नहीं डालने देते : गिरिराज सिंह
  2. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  3. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  4. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  5. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  6. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  7. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  8. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  9. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  10. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  11. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  12. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  13. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  14. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  15. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘आई लव यू’ में ड्रामा और सस्पेंस में होगा प्यार, धोखा, बदला का मिश्रण

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जून 2023, 9:55 AM IST
‘आई लव यू’ में ड्रामा और सस्पेंस में होगा प्यार, धोखा, बदला का मिश्रण
Read Time:2 Minute, 54 Second

‘आई लव यू’ में ड्रामा और सस्पेंस में होगा प्यार, धोखा, बदला का मिश्रण

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आने वाली रोमांटिक थ्रिलर ‘आई लव यू’ में पावेल गुलाटी के साथ दिखेंगी। उन्होंने कहा कि फिल्म में ड्रामा और थ्रिलर दोनों हैं, और यह प्यार, धोखा और बदला का मिश्रण है। फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। यह प्यार के एक जुनूनी और डार्क साइड को दिखाती है। इसमें अक्षय ओबेरॉय और किरण कुमार भी हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कहा: अब तक मैंने जितना भी काम किया है ‘आई लव यू’ उससे अलग है। कहानी ड्रामा, सस्पेंस और थ्रिलर का मिश्रण है। इसमें प्यार, बदला और धोखा दिखाया गया है। निखिल ने एक शानदार फिल्म बनाई है। इसकी कहानी काफी शार्प है। सभी कलाकारों से अद्भुत प्रदर्शन किया है। मैं इस पर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा कर रही हूं।

‘आई लव यू’ सत्य प्रभाकर की कहानी है, जिसे रकुल प्रीत सिंह ने निभाया है। वह मुंबई में एक कामकाजी स्वतंत्र महिला है। जब वह और उसके जीवन का प्यार अपने संबंधों को अगले स्तर पर ले जाते हैं तो उसके जीवन में एक बड़ा बदलाव आता है।

पावेल गुलाटी ने कहा, जब निखिल ने मुझे फिल्म सुनाई, तो मैं तुरंत तैयार हो गया। इस कहानी से मुझे बिल्कुल विपरीत तरह के कैरेक्टर को निभाने का मौका मिला जो काफी रोमांचकारी था। ‘आई लव यू’ काफी अलग है, इसमें गति है, इमोशंस में जीवंतता है और साथ ही इसकी कहानी काफी इंजॉयबल है। दर्शकों के हमारी फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘आई लव यू’ एक एथेना एंड द वर्मिलियन वल्र्ड प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई है। जिसे प्रशंसित फिल्म निमार्ता निखिल महाजन ने लिखा और निर्देशित किया है, और ज्योति देशपांडे, सुनीर खेत्रपाल और गौरव बोस द्वारा निर्मित है। फिल्म 16 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *