BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 10:48 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  2. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  3. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  4. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  5. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  6. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  7. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  8. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  9. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  11. ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए 70 से अधिक आतंकी
  13. ऑपरेशन सिंदूर : कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान को सबूत के साथ दिखाई औकात
  14. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा- एकजुट और मजबूत रहें
  15. पीएम मोदी ने रद्द की तीन देशों की यात्रा, मई के मध्य में जाने वाले थे यूरोप

माधुरी दीक्षित, नीना गुप्ता ने महिलाओं के लिए मनोरंजन के विकास पर की बात

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 मार्च 2022, 4:19 PM IST
माधुरी दीक्षित, नीना गुप्ता ने महिलाओं के लिए मनोरंजन के विकास पर की बात
Read Time:2 Minute, 47 Second

माधुरी दीक्षित, नीना गुप्ता ने महिलाओं के लिए मनोरंजन के विकास पर की बात

मुंबई, 8 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों माधुरी दीक्षित और नीना गुप्ता ने महिला कलाकारों के संबंध में भारतीय सामग्री के बदलते परिदृश्य पर अपने विचार साझा किए और यह भी बताया कि यह बदलाव कैसे एक अधिक समावेशी स्थान ला सकता है। नीना गुप्ता ने कहा, “मनोरंजन क्षेत्र का विकास बदलते समाज के साथ सही तालमेल में हो रहा है। समाज के रूप में हमारे विकास के साथ मनोरंजन के स्थान विकसित हुए हैं। महिलाएं अब कमाने लगी हैं, व्यवसायों और टीमों का नेतृत्व करती हैं और जीवन के हर पहलू में केंद्रीय भूमिका निभा रही हैं, वे सिर्फ पुरुष पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि अपने दम पर खड़ी हैं।”

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के महिला दिवस कार्यक्रम ‘स्त्री-मिंग’ के मौके पर उन्होंने आगे कहा, “मुझे हर दिन कई कहानियां देखने को मिलती हैं, जो अच्छी लगती हैं। इनमें अविश्वसनीय महिलाओं का जीवन देखने को मिलता है। लगता है, हम केवल कहानी का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि हम खुद कहानी हैं।”

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारतीय सामग्री में बड़ा बदलाव आया है। अब महिलाओं को फिल्मों या ऑडियो-विजुअल सामग्री में पूरी तरह से सुंदर चेहरों पर आधारित नहीं रखा जाता है। इसके बजाय शक्तिशाली प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता भी दिखाई जाती है।

अपनी राय व्यक्त करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा, “विकास हुआ है और जबरदस्त तरीके से हुआ है। महिलाएं अब केवल सुंदर चेहरे या बदला लेने वाली देवदूत नहीं हैं। आज महिलाओं को विभिन्न रूपों में देखा जाता है- चाहे वह गणितज्ञ हों या खिलाड़ी या अधूरी आकांक्षाओं वाली गृहिणी, महिलाएं हर दिन अलग-अलग भूमिकाएं निभा रही हैं और इंडस्ट्री में इस बदलाव को देखना आकर्षक है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *