BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 02:10 AM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  2. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  3. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  4. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  5. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  6. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  7. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  8. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  9. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  10. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  11. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  12. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  13. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  14. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  15. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल

फिल्म ‘आरआरआर’ का ‘नाटू नाटू’ गाना ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 दिसंबर 2022, 7:27 PM IST
फिल्म ‘आरआरआर’ का ‘नाटू नाटू’ गाना ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया
Read Time:3 Minute, 3 Second

फिल्म ‘आरआरआर’ का ‘नाटू नाटू’ गाना ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया

एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का बहुचर्चित ‘नाटू नाटू’ गाना ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। एमएम केरावनी ने ‘नाटू नाटू’ गाने को कंपोज किया है वहीं काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने इस गाने को गाया है। इस गाने को पहले से ही गोल्डन ग्लोब नामांकन मिल चुका है। एमएस केरावनी को लॉस एंजिल्स फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन से सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार भी मिला है। इसके अलावा भारत की ओर से पान नलिन की गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट शो) और शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ भी ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘आरआरआर’ द्वारा दो और वैश्विक पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त करने के कुछ घंटों बाद नाटू नाटू गाने की शॉर्टलिस्टिंग हुई है। फिल्म को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म और तकनीकी उपलब्धि (स्टंट) श्रेणियों में लंदन क्रिटिक्स सर्कल अवार्डस के लिए नामांकित किया गया है। फिल्म को दो गोल्डन ग्लोब अवार्डस 2023 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

अब तक घोषित 10 श्रेणियों में से केवल एक के लिए ‘आरआरआर’ को शॉर्टलिस्ट किया जाना टॉलीवुड में कुछ के लिए एक निराशा के रूप में आया है। फिल्म अब दो सबसे प्रतिष्ठित श्रेणियों की दौड़ में बनी हुई है जिसमें सर्वश्रेष्ठ चित्र और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक आदि है। इन श्रेणियों में 11 अन्य के साथ शॉर्टलिस्टिंग अगले कुछ दिनों में होगी।

आधिकारिक ‘आरआरआर मूवी’ ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लखिा कि ‘नाटू नाटू’ ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाला पहला भारतीय गाना है। हमारी यात्रा के दौरान हमारा समर्थन करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। ऑस्कर के लिए नामांकन की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। 95वां अकादमी पुरस्कार समारोह 12 मार्च 2023 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *