BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 09:03 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं आमिर खान की बेटी इरा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 सितंबर 2023, 3:49 PM IST
नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं आमिर खान की बेटी इरा
Read Time:1 Minute, 58 Second

मुंबई, 14 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान अपने मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ विवाह बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जनवरी 2024 में यह शादी उदयपुर में होगी। शादी का उत्सव तीन दिनाेें तक चलेगा। इस शादी में केवल परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।

एक सूत्र के अनुसार, “इरा और नुपुर शिखरे सबसे पहले दिसंबर के अंत में मुंबई की अदालत में विवाह पंजीकरण कराएंगे। जिसके बाद वे जनवरी के पहले सप्ताह में अपने विवाह समारोह के लिए उदयपुर जाएंगे।”

सूत्र ने आगे बताया कि यह निजी समारोह होगा और इसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे जैसा कि हाल ही में बी-टाउन शादियों में चलन रहा है।

आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी इरा ने 18 नवंबर, 2022 को फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे से सगाई की थी। सगाई समारोह में आमिर, रीना दत्ता, किरण राव, अभिनेता इमरान खान और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए।

पार्टी के लिए जहां इरा ने स्वीटहार्ट नेकलाइन स्ट्रैपलेस रेड गाउन चुना था, वहीं नुपुर ब्लैक पैंटसूट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

इरा और नुपुर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं। नुपुर ने सितंबर 2022 में इटली में एक ट्रायथलॉन के दौरान इरा को प्रपोज किया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *