BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 01:53 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

‘शिवशक्ति’ में देवी गंगा का किरदार निभाएंगी प्राची बंसल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 अगस्त 2023, 3:59 PM IST
‘शिवशक्ति’ में देवी गंगा का किरदार निभाएंगी प्राची बंसल
Read Time:2 Minute, 31 Second

‘शिवशक्ति’ में देवी गंगा का किरदार निभाएंगी प्राची बंसल

अभिनेत्री प्राची बंसल, जो पौराणिक शो ‘शिव शक्ति-तप त्याग तांडव’ में देवी गंगा का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं, ने कहा कि यह सिर्फ एक भूमिका नहीं है, बल्कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है।

यह शो दो सबसे प्रतिष्ठित देवताओं- शिव और शक्ति के इर्द-गिर्द घूमता है। यह उनकी कर्तव्य, त्याग और अलगाव की यात्रा को दर्शाता है जो तप, त्याग और तांडव की ओर ले जाती है। इस शो में भगवान शिव और देवी सती की पहली प्रेम कहानी का शानदार चित्रण किया गया है।

इसकी कहानी तारकासुर इंद्र और देवताओं को परास्त करने और स्वर्ग लोक पर कब्ज़ा करने के लिए आवश्यक शक्ति का उपयोग करने पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि अंशुमान के पोते भागीरथ ने कठोर तपस्या की और ब्रह्मा और शिव की कृपा प्राप्त की। ब्रह्मा ने गंगा को पृथ्वी पर उतरने की अनुमति दी, जबकि शिव ने अपनी जटाओं में उनके तेज वेग को समा लिया, ताकि वह अपनी शक्ति से पृथ्वी को खंडित न कर दे।

प्राची ने कहा, “‘शिव शक्ति- तप त्याग तांडव’ में पवित्र गंगा के सार को मूर्त रूप देना एक बहुत बड़ा सम्मान है। जैसे उनके जल ने अनगिनत आत्माओं को पोषण दिया है, वैसे ही वह अब मेरी यात्रा का हिस्सा बन गई है। यह भूमिका केवल एक चित्रण नहीं है, यह एक जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा, ” बतौर अभिनत्री यह मेरे रास्ते में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि इस शो को दर्शकों से अपार प्यार मिला है। मैं बहुमुखी प्रतिभा दिखाने की उम्मीद करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि दर्शक मुझे इस भूमिका में अपनाएं।”

‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ कलर्स पर प्रसारित होता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *