BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 07:51 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

प्रियंका ने साझा की निक संग करवाचौथ की खूबसूरत तस्वीरें

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 नवंबर 2020, 8:38 AM IST
प्रियंका ने साझा की निक संग करवाचौथ की खूबसूरत तस्वीरें
Read Time:1 Minute, 50 Second

प्रियंका ने साझा की निक संग करवाचौथ की खूबसूरत तस्वीरें

लॉस एंजेलिस, 6 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने गुरुवार को अपने करवाचौथ के व्रत की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह अपने घर पर पति निक जोनस संग नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में पारंपरिक परिधान में सजी-धजी प्रियंका हाथ में पूजा की थाली लिए नजर आ रही हैं और दूसरी तस्वीर में वह और निक आपस में कुछ निजी पल बिताते नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में प्रियंका लाल रंग की साड़ी, सोने की चूड़ी, हीरे के पेंडेंट सहित हार, सिंदूर और बिंदी संग बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

अपने पोस्ट को कैप्शन देती हुईं अभिनेत्री लिखती हैं, “करवाचौथ मना रहे हर किसी को इसकी शुभकामनाएं। आई लव यू निक जोनस।”

अमेरिकी गायक-अभिनेता निक ने भी अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकांउट पर इन्हीं तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, “सभी को करवाचौथ की बधाई। इतनी खूबसूरत बीवी के घर पर होने से धन्य हूं।”

अभिनय की बात करें, तो प्रियंका आने वाले समय में ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आएंगी, जिसकी वह एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं। इसके साथ ही वह ‘वी कैन बी हीरोज’ का भी हिससा हैं, जिसके निर्देशक रॉबर्ट रॉड्रिग्ज हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *