BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 12:30 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल में हिन्दू डरे हुए हैं, उनको वोट तक नहीं डालने देते : गिरिराज सिंह
  2. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  3. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  4. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  5. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  6. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  7. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  8. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  9. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  10. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  11. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  12. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  13. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  14. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  15. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वेब सीरीज ‘बिसात’ को मिली प्रतिक्रिया से विक्रम भट्ट खुश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 अप्रैल 2021, 5:51 PM IST
वेब सीरीज ‘बिसात’ को मिली प्रतिक्रिया से विक्रम भट्ट खुश
Read Time:1 Minute, 45 Second

वेब सीरीज ‘बिसात’ को मिली प्रतिक्रिया से विक्रम भट्ट खुश

मुंबई, 22 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट अपनी वेब सीरीज ‘बिसात : खेल शतरंज का’ को मिली प्रतिक्रिया से खुश हैं। वह अपने अभिनेताओं ओमकार कपूर और संदीपा धर को इस थ्रिलर में उत्कृष्ट काम करने का श्रेय दे रहे हैं। विक्रम ने कहा कि संदीपा और ओमकार दोनों ने एक उत्कृष्ट काम किया है और उन्होंने एक अभिनेता के तौर पर अपने पात्रों के साथ न्याय किया है। उन्होंने इस वेब सीरीज को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया के लिए कलाकारों और क्रू मेंबर्स को श्रेय दिया।

उन्होंने कहा, मेरा मकसद एक ऐसी थ्रिलर पेश करना है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखे। ऐसा लगता है जैसे हम सफल हो गए हैं।

यह वेब सीरीज एक मनोचिकित्सक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक हत्या के मामले में फंस जाता है।

विक्रम भट्ट द्वारा लिखित और निर्देशित और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट द्वारा निर्मित वेब सीरीज में खालिद सिद्दीकी, समय ठक्कर, व्यास हेमांग, त्रिशान सिंह मैनी, तन्वी ठक्कर, कोरल भम्रा, अश्विन कौशल और प्रकाश झा भी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *