BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 05:11 PM
  • 43.08°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’
  2. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  3. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  4. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  5. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  6. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  7. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  8. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  9. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  10. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  11. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  12. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  13. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  14. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  15. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता

राजस्थान में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 अक्टूबर 2022, 6:58 PM IST
राजस्थान में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण
Read Time:2 Minute, 59 Second

राजस्थान में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण

जयपुर, 30 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| राजस्थान के राजसमंद जिले में शनिवार को दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ (विश्वास की मूर्ति) का अनावरण किया गया। नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी 369 फीट ऊंची प्रतिमा को देखने में कम से कम चार घंटे लगेंगे। प्रतिमा का अनावरण हो चुका है और अब छह नवंबर तक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और नौ दिनों तक आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू राम कथा का पाठ करेंगे। 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी इस मूर्ति को बनने में 10 साल लगे और इसका निर्माण संत कृपा सनातन ने करवाया है। यह मदन पालीवाल, चेयरमैन, मिराज ग्रुप, उदयपुर के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा रहा है।

प्रतिमा को ध्यान मुद्रा में बनाया गया है और कहा जाता है कि यह कई किलोमीटर दूर से दिखाई देती है। इस प्रतिमा के लिए विशेष रोशनी की भी व्यवस्था की गई है, ताकि रात में भी यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

इस मूर्ति के दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बनने की कहानी भी दिलचस्प है। 2012 में योजना के अनुसार इसकी ऊंचाई 251 फीट तक रखी जानी थी। लेकिन बाद में निर्माण के दौरान इसकी ऊंचाई 351 फीट तक पहुंच गई। शिव की प्रतिमा पर गंगा की एक धारा जोड़ी गई, जिसके बाद इसकी ऊंचाई बढ़कर 369 फीट हो गई।

इस मूर्ति में लिफ्ट, सीढ़ियां, हॉल आदि भी बनाए गए हैं। निर्माण के दौरान लगभग 3,000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का उपयोग किया गया है। प्रतिमा 250 किमी तक हवा की गति का सामना कर सकती है। प्रतिमा की खूबी यह है कि इसके अंदर बने हॉल में एक बार में 10,000 लोग आ सकते हैं।

दुनिया में पांच सबसे ऊंची शिव प्रतिमाएं हैं : विश्वास स्वरूपम, राजस्थान – 369 फीट, कैलाशनाथ महादेव मंदिर, नेपाल – 143 मीटर, मरुदेश्वर मंदिर, कर्नाटक – 123 मीटर, आदियोग मंदिर, तमिलनाडु – 112 मीटर, मंगल महादेव, मॉरीशस – 108 मीटर।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *