BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:09 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

अमावस्या पर एकता कपूर ने रखा मौन व्रत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 10:23 PM IST
अमावस्या पर एकता कपूर ने रखा मौन व्रत
Read Time:2 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। मौनी अमावस्या के अवसर पर टेलीविजन और फिल्म निर्माता एकता कपूर ने मौन व्रत रखा है। एकता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी को अमावस्या के दौरान मौन रहने का इशारा किया।

सोशल मीडिया पर एक्टिव एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सभी से मौन रहने का इशारा करती नजर आईं। उन्होंने शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “मौनी अमावस्या पर कृपया मौन रहें।”

बता दें, मौनी अमावस्या पर लोग मौन रहकर ईश्वर की आराधना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे आध्यात्मिक विकास, आशीर्वाद और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

एकता कपूर अक्सर मंदिर जाया करती हैं, जिसकी झलक वह कई बार फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से दिखा चुकी हैं।

एकता कपूर इससे पहले पुरी पहुंची थीं, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए थे। एकता ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था।

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा था, “जगन्नाथ पुरी, जय गोविंदा।” वीडियो में वह मंदिर के शिखर के सामने हाथ जोड़े खड़ी नजर आ रही हैं। कपूर के साथ वीडियो में फिल्म निर्माता अंशुल मोहन भी नजर आए थे।

एकता कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ थी, जिसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। गुजरात के गोधरा कांड पर बनी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को देश भर के कई राज्यों में टैक्स फ्री भी किया गया था।

विक्रांत मैसी, राशि खन्ना, रिद्धि डोगरा स्टारर फिल्म को टैक्स फ्री करने वाले राज्यों की लिस्ट में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ ही ओडिशा भी शामिल है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *