BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 03:21 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

आलिया भट्ट ने घर पर लगाई क्रिसमट ट्री, शेयर किया वीडियो

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 दिसंबर 2024, 12:34 AM IST
आलिया भट्ट ने घर पर लगाई क्रिसमट ट्री, शेयर किया वीडियो
Read Time:2 Minute, 32 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। दिसंबर की शुरुआत होते ही क्रिसमस की तैयारी भी शुरू हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने दिसंबर की शुरुआत होने पर अपने घर में क्रिसमस ट्री लगाई है।

अभिनेत्री ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें क्रिसमस ट्री दिखाई दे रहा है।

इस क्रिसमस ट्री को उनके परिवार, पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के नाम से सजाया गया है। आलिया की बेटी पिछले महीने ही दो साल की हुई है।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “और यह हो गया।”

आलिया और रणबीर के लिए दिसंबर एक खास महीना है, क्योंकि वह कुणाल कपूर (दिवंगत अभिनेता शशि कपूर और जेनिफर केंडल के बड़े बेटे) के घर पर होने वाले पारंपरिक क्रिसमस समारोह में भी भाग लेते हैं। पूरा कपूर परिवार कुणाल के घर पर जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होता है।

पिछले साल कपूर परिवार के क्रिसमस समारोह के दौरान रणबीर और आलिया ने पहली बार मीडिया और इंटरनेट के सामने राहा का चेहरा दिखाया था।

शनिवार रात रणबीर और आलिया मुंबई सिटी एफसी के लिए चीयरिंग करते हुए नजर आए थे। रणबीर के सह-स्वामित्व वाली मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के नए सीजन के दौरान हैदराबाद एफसी को हरा दिया है। मुंबई ने हैदराबाद एफसी के खिलाफ 1-0 की जीत दर्ज की। राहा ने खेल के दौरान अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। पिता-बेटी की जोड़ी ब्लू जर्सी में नजर आई थी।

वहीं, मैच के बाद कपूर परिवार की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साल 2022 में रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंधे थे। आलिया ने नवंबर 2022 में राहा को जन्म दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *