BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 09:46 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

कांतारा चैप्टर 1 : भव्य युद्ध सीन की शूटिंग करेंगे ऋषभ शेट्टी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 11:53 AM IST
कांतारा चैप्टर 1 : भव्य युद्ध सीन की शूटिंग करेंगे ऋषभ शेट्टी
Read Time:3 Minute, 30 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। निर्माता-निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी पैन-इंडिया फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1″ में सबसे बड़े युद्ध सीन की शूटिंग करने के लिए तैयार हैं। सीन की शूटिंग कर्नाटक के बीहड़ पहाड़ी क्षेत्रों में होगी।

निर्माण से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, कर्नाटक के बीहड़ पहाड़ी क्षेत्र में 45 से 50 दिनों तक एक्शन से भरपूर सीन की शूटिंग की जाएगी। इस भव्य सीन की शूटिंग के लिए ऋषभ काफी समय से अभ्यास कर रहे हैं।

सूत्र ने बताया, “’कांतारा: चैप्टर 1′ में अब तक फिल्माए गए सबसे महत्वाकांक्षी युद्ध सीन में से एक की शूटिंग सीमित सुविधाओं के साथ एक बीहड़ स्थान पर की जा रही है, जिससे चुनौतियों और प्रामाणिकता के साथ और भी भव्यता जुड़ चुकी है। शेट्टी समेत फिल्म की टीम ने इस सीन की गहनता को कैद करने के लिए एक महीने तक सुनसान इलाके में रहकर काम किया।“

सूत्र की माने तो, “होम्बले फिल्म्स की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के लिए ऋषभ शेट्टी कर्नाटक के पहाड़ी क्षेत्र में 45-50 दिन तक रहेंगे, ताकि एक शानदार और मनोरंजक सिनेमाई अनुभव सुनिश्चित हो सके।

इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि कांतारा चैप्टर 1: युद्ध सीन के लिए निर्माताओं ने 500 से अधिक कुशल लड़ाकों को जुटाया है।

एक्शन कोरियोग्राफी के विशेषज्ञ एक ऐसे युद्ध सीन को तैयार कर रहे हैं, जो आश्चर्यजनक और शानदार होगा।

सूत्र के अनुसार, प्रोडक्शन बैनर होम्बले फिल्म्स ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। सूत्र ने बताया, “होम्बले फिल्म्स ‘कांतारा: चैप्टर 1’ को शानदार टच देने में लगे हुए हैं, जिसमें 500 से अधिक कुशल लड़ाकों के साथ एक ऐसे युद्ध सीन को तैयार किया जाएगा, जैसा पहले कभी नहीं हुआ। एक्शन कोरियोग्राफी के विशेषज्ञों की अगुआई में ‘कांतारा’ का यह सीन तैयार होगा।“

‘कांतारा: चैप्टर 1’ कर्नाटक में कदंब युग पर आधारित है। कदंब वंश की गिनती भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण वंश के रूप में की जाती है। यह कर्नाटक के कुछ हिस्सों के महत्वपूर्ण शासक थे और उन्होंने इस क्षेत्र की वास्तुकला और संस्कृति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कदंब काल को भारतीय इतिहास में स्वर्ण युग माना जाता है, जो अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए जाना जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *