BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:09 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

ग्रैमी 2025 : अवॉर्ड विनर लेडी गागा ने कहा- ‘समलैंगिक समुदाय को आगे बढ़ने का हक’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 फ़रवरी 2025, 11:30 PM IST
ग्रैमी 2025 : अवॉर्ड विनर लेडी गागा ने कहा- ‘समलैंगिक समुदाय को आगे बढ़ने का हक’
Read Time:2 Minute, 30 Second

बीएनटी न्यूज़

लॉस एंजिल्स। गायिका लेडी गागा ने सर्वश्रेष्ठ पॉप जोड़ी प्रदर्शन के लिए ग्रैमी सम्मान जीतने के बाद ‘समलैंगिक समुदाय’ का आभार जताया और कहा कि इन्हें भी आगे बढ़ने का अधिकार है।

वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, गागा ने कहा, “आप सभी के लिए गाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आज बस इतना कहना चाहती हूं कि ट्रांस लोग गुम नहीं हैं। ट्रांस लोग प्यार के हकदार हैं। समलैंगिक समुदाय को ऊपर उठने का हक है। संगीत प्यार है। धन्यवाद।”

गागा ने ब्रूनो मार्स के साथ उनके गीत “डाई विद ए स्माइल” के लिए सर्वश्रेष्ठ पॉप जोड़ी/समूह प्रदर्शन के लिए ग्रैमी जीता।

ट्रांस लोगों के लिए दिए गए बयान में गागा ने प्रत्यक्ष रूप से किसी का उल्लेख नहीं किया। हालांकि, उनका बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रांस लोगों को लेकर आए आदेश के बीच आया।

ट्रंप की सरकार केवल दो लिंगों को मान्यता देगी। आदेश के अनुसार सरकार केवल दो लिंगों, पुरुष और महिला, को मान्यता देगी।

गागा लंबे समय से एलजीबीटीक्यू समुदाय की सहयोगी रही हैं।

उनका एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका नाम ‘बॉर्न दिस वे’ है। गागा का फाउंडेशन युवाओं को विनम्र बनने के साथ ही मजबूत दुनिया के निर्माण के लिए तैयार करता है। गागा अपने गीतों के जरिए अक्सर समलैंगिक लोगों का साथ देती नजर आती हैं।

ग्रैमी इवेंट से पहले, गागा ने लॉस एंजिल्स में लगी विनाशकारी जंगल की आग के बाद श्रद्धांजलि देने के लिए मार्स के साथ ‘कैलिफोर्निया ड्रीमिन’ गीत प्रस्तुत किया था।

गागा का अपकमिंग एल्बम ‘मेहेम’ 7 मार्च को रिलीज होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *