BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 10:08 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा
  2. आईपीएल 2025 : गिल की फिफ्टी से गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक
  3. भारत में समय-समय पर आदर्शों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाले अवतार हुए : दत्तात्रेय होसबोले
  4. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 132 दिन पुराना अनशन खत्म किया
  5. सहारनपुर: दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर रोक लगाई
  6. राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह की नसीहत, ‘सिमरिया घाट आकर गंगाजी से माफी मांगें’
  7. राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना
  8. कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में पहली बार एबीवीपी ने रामनवमी पर की पूजा
  9. पीएम मोदी की तमिलनाडु सरकार से अपील, ‘तमिल भाषा में कराएं मेडिकल कोर्स, गरीब बच्चे बनेंगे डॉक्टर’
  10. रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना
  11. भाजपा स्थापना दिवस पर 98 साल की शकुंतला आर्य से मिले जेपी नड्डा, पोती बोली- देखकर अच्छा लगा, पार्टी देती है बुजुर्गों को सम्मान
  12. ममता बनर्जी हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहीं, भाजपा करेगी डट कर मुकाबला: अग्निमित्रा पॉल
  13. तमिलनाडु: पीएम मोदी ने ‘पंबन रेल ब्रिज’ का किया उद्घाटन
  14. रामलला के ‘सूर्य तिलक’ को सीएम योगी ने बताया ‘सनातन राष्ट्र’ के हृदय का ‘अमर दीप’
  15. भुवनेश्वर: भाजपा ने 46वां स्थापना दिवस मनाया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई ‘शादी के घर’ की झलक, बोलीं- ‘मेरे भाई की शादी है’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 फ़रवरी 2025, 1:27 PM IST
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई ‘शादी के घर’ की झलक, बोलीं- ‘मेरे भाई की शादी है’
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को ‘शादी के घर’ की झलक दिखाई।

प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी मुंबई में हैं। उन्होंने शादी की तैयारियों की कई झलक शेयर की। एक तस्वीर में प्रियंका संगीत सेरेमनी में मस्ती करती नजर आईं। दूसरी तस्वीर में वह अपनी सास डेनिस मिलर-जोनास और ससुर केविन जोनास सीनियर के साथ डिनर का लुत्फ उठाती नजर आईं।

प्रियंका के साथ ही उनकी बेटी मालती भी घर पर मस्ती करती दिखी। वह घर पर अन्य बच्चों के साथ ड्राइंग करती दिखीं। प्रियंका ने मालती का एक वीडियो भी शूट किया, जिसमें वह अपने मुंबई स्थित घर के बाहर बीच पर मस्ती करती नजर आई।

पोस्ट को इंस्टाग्राम शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपने भाई और होने वाली भाभी को मेंशन करते हुए कैप्शन में लिखा, “शादी का घर, नीलम और सिद्धार्थ इसकी शुरुआत कल से होगी…मेरे भाई की शादी है।“

अभिनेत्री ने कैप्शन में अपनी मां को मेंशन करते हुए आगे लिखा, “संगीत के अभ्यास से लेकर फैमिली जैम तक। मधु चोपड़ा, घर पर आकर बहुत अच्छा लगा, मेरा दिल बहुत खुश है और मेरा शेड्यूल भी। किसने कहा कि शादी आसान होती है? लेकिन बहुत मजेदार होती है! शादी और प्रोग्राम को लेकर उत्साहित हूं मुझे बेसब्री से इंतजार है।”

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी और इसे कैप्शन दिया था, “मेरी जान के साथ मुंबई।”

प्रियंका का इंस्टाग्राम उनकी एक से बढ़कर एक पोस्ट से भरा पड़ा है। भाई की शादी से वह लगातार नई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में शेयर किए गए एक पोस्ट में बताया था कि उनकी अकादमी पुरस्कार-नामांकित फिल्म ‘अनुजा’ 5 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया था, जिसमें फिल्म के कुछ हिस्से हैं, जिसमें वह एक कार्यकारी निर्माता के रूप में काम करती दिखी थीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *