BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 09:51 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

भाई की शादी के बाद काम पर लौटीं प्रियंका चोपड़ा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 10:53 AM IST
भाई की शादी के बाद काम पर लौटीं प्रियंका चोपड़ा
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। अब ऐसा लगता है कि वह वापस अपने काम पर लौट आई हैं। शादी में उनके साथ उनके पति निक जोनास और ससुराल वाले भी थे।

हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन में अपने नाखूनों को संवारते हुए एक वीडियो डाला। ऐसा लग रहा है कि ‘देसी गर्ल’ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग की तैयारी कर रही हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री को साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की अगली फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में लीडिंग लेडी के तौर पर लिया गया है। इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट को ‘आरआरआर’ मेकर एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं।

इस बीच प्रियंका चोपड़ा को रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वह हैदराबाद जा रही थीं, जहां माना जा रहा है कि ‘एसएसएमबी 29’ की शूटिंग होगी। अभिनेत्री ने नियॉन ग्रीन को-ऑर्ड सेट में फैंस का ध्यान आकर्षित किया। हैदराबाद पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक छोटी क्लिप शेयर की। हालांकि, फिल्म प्रेमियों को अभी भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

महेश बाबू की फिल्म भगवान हनुमान से प्रेरित बताई जा रही है। रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो यह महत्वाकांक्षी फिल्म 900-1,000 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनाई जाएगी। बहुप्रतीक्षित फिल्म के दो भागों में बनाए जाने की उम्मीद है।

‘एसएसएमबी29’ से प्रियंका चोपड़ा 23 साल के लंबे अंतराल के बाद तेलुगु सिनेमा में वापसी करेंगी। उन्हें आखिरी बार पी. रविशंकर की 2002 की रोमांटिक एंटरटेनर ‘अपुरूपम’ में देखा गया था। इसके अलावा, अभिनेत्री की आखिरी बॉलीवुड रिलीज शोनाली बोस की 2016 की ड्रामा ‘द स्काई इज पिंक’ थी।

‘एसएसएमबी 29’ के साथ, प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास और जोनास भाइयों के साथ एक हॉलिडे फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।

इसके अलावा, अभिनेत्री अपने ब्लॉकबस्टर शो ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन का भी हिस्सा होंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *