BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:09 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

‘मन्नत’ में नहीं कर पाया चोरी तो सैफ के घर घुसा था आरोपी शहजाद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 जनवरी 2025, 8:40 PM IST
‘मन्नत’ में नहीं कर पाया चोरी तो सैफ के घर घुसा था आरोपी शहजाद
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस बीच नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी मोहम्मद शहजाद ने बताया कि अभिनेता शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ चोरी में नाकामयाब होने पर सैफ के घर घुसा था। आरोपी ने यह भी बताया कि भारतीय दस्तावेज बनवाने के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी।

मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपी शहजाद ने एक और कबूलनामा किया है, जिसमें बताया कि उसने अभिनेता शाहरुख खान के घर में भी चोरी की कोशिश की थी। हालांकि, वहां वह नाकामयाब रहा। इस वजह से उसने दूसरे घर में चोरी करने की योजना बनाई। आरोपी ने बताया कि उसे पैसों की आवश्यकता थी। उसे कुछ दस्तावेज बनवाने थे।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उससे किसी ने भारतीय दस्तावेज बनाकर देने का वादा किया था और इस बदले उससे रुपयों की मांग की थी। आरोपी ने पुलिस के सामने बताया कि उसे आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए रुपये चाहिए थे, जिसके लिए उसने चोरी करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि उस शख्स की तलाश की जा रही है, जिसने उसे दस्तावेज बनाकर देने का वादा किया था।

इस बीच बता दें मुंबई पुलिस की टीम जांच के लिए रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी है। सैफ अली खान मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शहजाद बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद कुछ दिनों तक कोलकाता में रह रहा था। मामले की तह तक जाने और आरोपी के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी है।

पुलिस खुकुमोनी जहांगीर शेख नाम के शख्स की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार जहांगीर शेख ने ही सैफ पर हमले के आरोपी शहजाद को सिम कार्ड दिया था। मुंबई पुलिस को आरोपी के पास से जो सिम कार्ड बरामद हुआ था, वो खुकुमोनी जहांगीर शेख के नाम पर है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *