BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 12:40 AM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  2. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  3. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  4. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  5. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  6. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  7. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  8. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  9. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  10. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  11. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  12. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  13. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  14. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  15. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल

महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटीं अदा शर्मा, मां से सीखा महेश्वर सूत्र

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 फ़रवरी 2025, 12:04 AM IST
महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटीं अदा शर्मा, मां से सीखा महेश्वर सूत्र
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अभिनेत्री अदा शर्मा भगवान शिव की भक्त हैं। भक्ति भाव से भरे पोस्ट वह सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह महाशिवरात्रि के लिए अपनी मां से महेश्वर सूत्र सीखती और उसका अभ्यास करती नजर आईं।

महाशिवरात्रि नजदीक है, इस मौके पर अभिनेत्री अदा शर्मा ने भगवान शिव से जुड़ा मंत्र महेश्वर सूत्र सीखते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। शेयर किए गए वीडियो में अदा अपने फॉलोअर्स को प्राचीन मंत्र सीखने के लिए आमंत्रित करती नजर आईं। मां के साथ वीडियो शेयर करते हुए अदा ने कैप्शन में लिखा, “महाशिवरात्रि के लिए आप भी मेरे साथ सीखो महेश्वर सूत्र। अपनी बुद्धि को तेज करो और फोकस और एकाग्रता बढ़ाओ।”

अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे बताया कि ये मंत्र भगवान शिव के डमरू की 14 ध्वनियां हैं, जो ऋषि पाणिनि ने तब सुनी थी, जब वे भगवान शिव को आनंद तांडव करते हुए देख रहे थे।”

महेश्वर सूत्र 14 छंदों का एक संग्रह है, जो संस्कृत वर्णमाला की संरचना करता है। इन सूत्रों को शिव सूत्र, प्रत्याहार और वर्ण संयम भी कहा जाता है। इस गहन मंत्र के बारे में कहा जाता है कि यह मानसिक स्पष्टता, ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाता है, जिससे व्यक्ति का मन दिव्य ऊर्जा के साथ जुड़ जाता है। इस साल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।

इससे पहले अदा ने वैलेंटाइन डे पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें कैसे लड़के पसंद नहीं आते। अपने आदर्श आदमी में वह क्या देखती हैं। अदा ने कहा, “मुझे लगता है कि एक आदमी में सबसे आकर्षक गुण यह है कि वह अपना फोन कम चलाए और वर्तमान में मौजूद रहे। मुझे अच्छे संस्कारी लड़के पसंद हैं। अगर वह मेरे चुटकुलों पर हंसता है, तो वह रिश्ते में खुश रहेगा!”

वर्कफ्रंट की बात करें तो अदा शर्मा जल्द ही महेश भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ में अनुपम खेर, ईशा देओल और इश्वाक सिंह के साथ नजर आएंगी। फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *