BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 01:53 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी
  2. केंद्र सरकार ने तीन बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, पीएम मोदी ने की तारीफ
  3. बंगाल में एकता और भाईचारा कभी कम नहीं होगा, चाहे कुछ लोग हमें बांटने की कितनी भी कोशिशें क्यों न करें: सीएम ममता
  4. ‘ये जब तक रहेंगे, देश का नुकसान ही होगा’, एनडीए पर भड़के तेजस्वी यादव
  5. 26/11 मुंबई हमला : कानून के लंबे हाथ आखिरकार आरोपी तहव्वुर राणा तक पहुंचे
  6. राहुल गांधी ने ओबीसी समाज के एक बड़े वर्ग के कांग्रेस पार्टी से दूर होने की ओर खींचा ध्‍यान : टीएस सिंह देव
  7. मुंबई में अरविंद सावंत और वर्षा गायकवाड़ के पोस्टर लगे, बताया गद्दार
  8. कोलकाता में भाजयुमो का ममता सरकार के खिलाफ धरना, 26 हजार शिक्षकों का मामला
  9. राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर सफेद टी-शर्ट पहनेंगे एनएसयूआई से जुड़े छात्र
  10. वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के हित में, डरने की जरूरत नहीं : शाहनवाज हुसैन
  11. तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण स्वागतयोग्य, विजय माल्या, नीरव और ललित मोदी को भी लाए सरकार : नाना पटोले
  12. मोदी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, रेल लाइन प्रोजेक्ट, जीरकपुर बाईपास समेत तीन परियोजनाओं को दी मंजूरी
  13. बंगाल में नहीं लागू होगा वक्फ संशोधन कानून, दीदी करेंगी आपकी संपत्ति की रक्षा : ममता बनर्जी
  14. पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को विजय दिवस परेड में शामिल होने का दिया निमंत्रण
  15. आईपी कॉलेज पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, पुराने दिनों को किया याद, बोलीं- यहां की छात्राएं देश का नाम ऊंचा कर रहीं

मुंबई : राजकीय सम्मान के साथ मनोज कुमार का होगा अंतिम संस्कार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 12:00 PM IST
मुंबई : राजकीय सम्मान के साथ मनोज कुमार का होगा अंतिम संस्कार
Read Time:3 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। मुंबई स्थित पवन हंस श्मशान घाट में शनिवार को हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। मनोज कुमार को साल 1992 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

देशभक्ति की भावना से भरी फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि अभिनेता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

कुणाल गोस्वामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान पिता की तकलीफ साझा की थी। उन्होंने कहा कि अभिनेता मनोज कुमार 2 से 3 सप्ताह से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।

मनोज कुमार की फिल्मों के बारे में कुणाल गोस्वामी ने कहा कि पिताजी वास्तविक जीवन में सभी के साथ कनेक्ट थे। उन्होंने ‘उपकार’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘पूरब पश्चिम’ जैसी फिल्में दीं। यह फिल्में उस दौरान में भी प्रासंगिक थीं और आगे भी रहेंगी।

इस बीच कुछ तस्वीरों और वीडियो भी सामने आई हैं जिसमें दिवंगत अभिनेता के घर के बाहर सन्नाटा पसरा दिख रहा है। गोस्वामी टावर के बाहर एक पोस्टर दिख रहा है जिसमें उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई है। जानकारी के मुताबिक करीब 9:30 बजे मनोज जी के पार्थिव शरीर को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास लाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार और प्रार्थना की जाएगी। उसके बाद पवन हंस के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न होगी।

मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इसे फिल्म के लिए बड़ी क्षति बताया तो गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपने गीतों की प्रेरणा बताया। वहीं, निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उनके जैसे देशभक्त कलाकार मरा नहीं करते।

मनोज कुमार के साथ चार फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। हेमा मालिनी ने बताया कि मनोज कुमार के पास फिल्म निर्माण का शानदार नजरिया था। हेमा ने बताया कि उन्हें 4 प्रोजेक्ट्स – ‘संन्यासी’, ‘दस नंबरी’, ‘क्रांति’ और ‘संतोष’ में मनोज कुमार के साथ काम करने का सौभाग्य मिला।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *