BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:10 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

शहनाज गिल ने वैनिटी वैन में मनाया जन्मदिन, फैंस को भी दिखाई झलक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 जनवरी 2025, 3:53 PM IST
शहनाज गिल ने वैनिटी वैन में मनाया जन्मदिन, फैंस को भी दिखाई झलक
Read Time:3 Minute, 26 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अभिनेत्री शहनाज गिल ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को जन्मदिन के जश्न की झलक दिखाई। ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें वैनिटी वैन गुब्बारों और रिबन्स से सजी दिखाई दी।

‘बिग बॉस 13’ की पूर्व प्रतियोगी शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर लेटेस्ट तस्वीरों के साथ शहनाज ने कैप्शन में लिखा, “आप सभी का मेरे बर्थडे वैनिटी वैन में स्वागत है।” तस्वीरों में अभिनेत्री हंसते हुए पोज देती नजर आईं। वहीं, उनकी वैनिटी गुब्बारों और रिबन्स से सजी दिखी।

इससे पहले शहनाज ने दुबई में अपने जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे। वीडियो में अभिनेत्री बुर्ज खलीफा के सामने केक काटती नजर आई थीं।

शहनाज को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके भाई शहबाज ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रात के समय केक काटती नजर आई थीं।

वीडियो में शहनाज बच्चों की तरह चुलबुली अंदाज में दो-दो केक काटती नजर आई थीं। वहां उपस्थित सभी लोग शहनाज के लिए ‘हैप्पी बर्थडे’ गाते सुनाई दिए थे।

मनोरंजन जगत में अपनी खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खासा लोकप्रिय हैं, जिनके लिए वह अक्सर मजेदार और काम से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

अभिनेत्री ने प्रशंसकों को अपने पोस्ट के साथ बताया कि जन्मदिन की सुबह वह गुरुद्वारा गई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर गुरुद्वारा का एक वीडियो शेयर कर प्रशंसकों को जानकारी दी थी।

अभिनेत्री ने वीडियो के साथ गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के गाने ‘आर नानक पार नानक’ को भी जोड़ा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल ने आगामी फिल्म ‘इक कुड़ी’ के बारे में जानकारी देते हुए उसका पोस्टर शेयर किया था। अमरजीत सिंह सरोन के निर्देशन में तैयार फिल्म में शहनाज मुख्य भूमिका में हैं।

खास बात यह है कि पंजाबी भाषा में बनी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ ही शहनाज ने अमरजीत सिंह सरोन और कौशल जोशी के साथ प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी संभाली है।

‘इक कुड़ी’ 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *