BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:10 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

शेखर कपूर को पद्म भूषण सम्मान, देश-सरकार का आभार जताते हुए बोले- मैं भाग्यशाली

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 जनवरी 2025, 12:49 PM IST
शेखर कपूर को पद्म भूषण सम्मान, देश-सरकार का आभार जताते हुए बोले- मैं भाग्यशाली
Read Time:3 Minute, 26 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले नागरिकों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा केंद्र सरकार कर चुकी है। पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले कलाकारों की सूची में निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर का भी नाम शामिल है। कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर केंद्र सरकार के साथ ही प्रशंसकों का आभार जताया।

सोशल मीडिया पर सक्रिय शेखर कपूर ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए भारत सरकार का न केवल आभार जताया बल्कि खुद को भाग्यशाली भी बताया। उन्होंने लिखा, “यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है! मैं बहुत आभारी हूं कि भारत सरकार ने मुझे पद्मभूषण के योग्य माना है।”

शेखर कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए आगे कहा, “उम्मीद है कि यह पुरस्कार मुझे उस इंडस्ट्री की सेवा करने और उस खूबसूरत राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा जिसका मैं हिस्सा हूं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं।”

शेखर कपूर ने देश, सरकार के साथ ही दर्शकों का भी आभार जताया, उन्होंने कहा, “ हमारे फिल्म दर्शकों का भी धन्यवाद, मैं इसलिए हूं क्योंकि आप हैं।”

बॉलीवुड और हॉलीवुड के सफल निर्देशकों में शुमार शेखर कपूर ने 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ से निर्देशन की शुरुआत की थी। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, उर्मिला मातोंडकर, शबाना आजमी अहम रोल में थे। इसके बाद उन्होंने 1987 की ‘मिस्टर इंडिया’ का निर्देशन किया, जिसमें अनिल कपूर, श्रीदेवी और सतीश कौशिक समेत कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म में अमरीश पुरी ने खलनायक मोगैम्बो की भूमिका निभाई थी।

कपूर ने 1994 की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ के साथ ‘बरसात’, ‘दुश्मनी’ जैसी सफल फिल्मों का भी निर्देशन किया। 2016 में कपूर ने माता अमृतानंदमयी देवी के नाम से प्रसिद्ध अम्मा पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई, जिसका नाम ‘द साइंस ऑफ कम्पैशन’ है।

शेखर ने 1998 में हॉलीवुड फिल्म ‘एलिजाबेथ’ और फिर 2007 में ‘एलिजाबेथ द गोल्डन एज’ बनाई। इसे भी काफी पसंद किया गया। ‘एलिजाबेथ’ को 1999 में बाफ्टा में उत्कृष्ट ब्रिटिश फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया था।

बता दें इस वर्ष 7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *