BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 04:25 AM
  • 13.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

हिंदुस्तानी भाऊ मामले में एकता कपूर के वकील ने जारी किया बयान, भ्रामक जानकारी न फैलाने की नसीहत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 10:47 AM IST
हिंदुस्तानी भाऊ मामले में एकता कपूर के वकील ने जारी किया बयान, भ्रामक जानकारी न फैलाने की नसीहत
Read Time:3 Minute, 7 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। एकता कपूर के वकील रिजवान सिद्दीकी ने यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ के आरोपों पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि एकता कपूर के खिलाफ साल 2020 में जवानों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में बांद्रा कोर्ट ने पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी है। लेकिन कुछ लोग इस मामले में झूठी और भ्रामक जानकारी पोस्ट कर रहे हैं।

एकता कपूर के वकील ने दीवानी मानहानि का मुकदमा दायर करने का मुद्दा उठाया है, जिसमें 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है।

इस बारे में बात करते हुए, एकता कपूर के वकील ने मामले पर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है, “कुछ व्यक्ति और संस्थाएं, निजी स्वार्थों के साथ, छिपे हुए एजेंडे और आपराधिक उद्देश्यों के साथ साल 2020 की पुलिस शिकायत के संबंध में झूठी और भ्रामक जानकारी पोस्ट कर रही हैं, जिसे उक्त पुलिस विभाग द्वारा पहले ही बंद कर दिया गया था।

“उक्त मामले को बांद्रा कोर्ट के समक्ष फिर से उठाया गया। कोर्ट ने पुलिस जांच रिपोर्ट मांगी है ताकि पहले उनके सामने लाई गई शिकायत की सत्यता और वास्तविकता का पता लगाया जा सके। ऐसी स्थिति में, किसी को भी लापरवाही से कोई सार्वजनिक बयान या लेख जारी नहीं करना चाहिए, जिसमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से यह संकेत दिया गया हो कि मेरी मुवक्किल ने कोई गलत काम किया है, जैसा कि आरोप लगाया गया है।”

उन्होंने कहा कि कुछ लोग अभी भी मेरी मुवक्किल को बदनाम करने और उनके नाम और प्रतिष्ठा की कीमत पर प्रसिद्धि पाने की आपराधिक कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, मुझे ऐसे गलत काम करने वालों के खिलाफ सिविल और आपराधिक दोनों कानूनों के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

वकील ने आगे कहा कि उनकी मुवक्किल ऐसे गलत काम करने वालों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के अलावा 100 करोड़ रुपये का दीवानी मानहानि का मुकदमा दायर करने पर भी विचार कर रही हैं।

यह बयान रिजवान सिद्दीकी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *