BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:31 PM
  • 40.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

कांग्रेस पर भड़के मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा, भाजपा के कामों को अगले पांच साल भी नहीं देख पाएगी कांग्रेस

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 9:51 PM IST
कांग्रेस पर भड़के मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा, भाजपा के कामों को अगले पांच साल भी नहीं देख पाएगी कांग्रेस
Read Time:3 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

रोहतक। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बुधवार को निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने रोहतक पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोला।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को अगले 5 साल तक भी भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों का कोई महत्व नहीं दिखाई देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का काम केवल झूठ बोलना और गुंडागर्दी फैलाना है। जिस तरह से हरियाणा में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर माहौल बन रहा है, उससे साफ जाहिर है कि सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी ही जीत हासिल करेंगे।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी हरियाणा सरकार के 100 दिनों के कामों पर सवाल उठा रही है, वह यह दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी अगले पांच साल भी भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को नहीं देख पाएगी, क्योंकि उनका काम सिर्फ झूठ बोलने और गुंडागर्दी फैलाने तक सीमित है। कांग्रेस ने झूठ बोलकर विधानसभा में सत्ता हासिल करने की कोशिश की, लेकिन जनता उनके झूठ को समझ गई और कांग्रेस को अपने इरादों में सफल नहीं होने दिया।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी पूरी ईमानदारी से प्रदेश का समान रूप से विकास कर रहे हैं, जो विपक्ष को पसंद नहीं आ रहा है। भाजपा सरकार की योजनाओं ने हरियाणा में लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और यही वजह है कि जनता अब कांग्रेस की सच्चाई को पहचान चुकी है। भाजपा के शासन में हरियाणा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुआ है, और आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत मिलना तय है।

इस पहले, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी निगम चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी के सभी वार्डों के उम्मीदवारों को भी विजय प्राप्त होगी। सीएम सैनी ने इस बात पर जोर दिया था कि भाजपा की पूरी टीम नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेगी और जनता का आशीर्वाद मिलेगा। कांग्रेस को 0 पर आउट कर, जनता रिकॉर्ड मतों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर खुशहाली और समृद्धि का कमल खिलाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *