BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 04:16 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

कैथल में स्कूली छात्रों से भरी बस नहर में गिरी, आठ बच्चों समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 8:46 PM IST
कैथल में स्कूली छात्रों से भरी बस नहर में गिरी, आठ बच्चों समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल
Read Time:1 Minute, 47 Second

बीएनटी न्यूज़

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में स्थित नौच गांव में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में गिर गई।

इस हादसे में बस में सवार आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बस चालक और महिला कंडक्टर भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही क्योड़क चौकी पुलिस, डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों और बस स्टाफ को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। पेहवा की गुरु नानक एकेडमी की बस स्कूली बच्चों को लेकर गांव के डेरों से आ रही रही थी। सतलुज यमुना लिंक नहर की पटरी से गुजरते समय बस में कोई टेक्निकल खराबी आ गई, जिस कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरी।

बस में कुल आठ बच्चे सवार थे। हादसे में सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस चालक और महिला कंडक्टर की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। हादसे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *