BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 09:43 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

चंडीगढ़ के महात्मा गांधी संस्थान में किसानों और केंद्र सरकार के बीच बैठक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 10:55 PM IST
चंडीगढ़ के महात्मा गांधी संस्थान में किसानों और केंद्र सरकार के बीच बैठक
Read Time:2 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। किसानों और केंद्र सरकार के बीच 22 फरवरी को होने वाली बैठक का स्थान निश्चित किया गया है। यह बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी संस्थान में होगी, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव पूर्ण चंद्र किशन द्वारा जारी पत्र में किसानों से बैठक में शामिल होने की अपील की गई है।

उन्होंने बताया, “यह एसकेम (गैर राजनैतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के नेताओं के साथ पिछली बैठक के क्रम में है, जो 14 फरवरी को चंडीगढ़ में हुई थी। इस क्रम में किसान संघों की मांगों के संबंध में भारत सरकार एवं पंजाब सरकार के मंत्रियों के साथ एक बैठक 22 फरवरी शाम 6 बजे महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब (एमजीएसआईपीए), सेक्टर- 26, चंडीगढ़ में आयोजित की गई है। आप बैठक में सादर आमंत्रित हैं, कृपया नियत समय पर उपस्थित होने का कष्ट करें।”

बता दें कि किसानों की तरफ से मीटिंग दिल्ली में करवाने की मांग उठाई गई थी, लेकिन बैठक को चंडीगढ़ में ही करने का फैसला किया गया है।

आंदोलनकारी किसान फसलों के लिए एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान पिछले साल 13 फरवरी से शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं, क्योंकि सुरक्षा बलों ने उन्हें अपनी फसलों के लिए कानूनी एमएसपी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली तक मार्च करने की अनुमति नहीं दी थी।

पिछले साल 8, 12, 15 और 18 फरवरी को केंद्रीय मंत्रियों और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच चार दौर की बैठकें हुई थीं, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *