BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 मार्च 2025 05:02 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार चुनाव को लेकर 26 मार्च को एनडीए नेताओं की बैठक, जेपी नड्डा और विनोद तावड़े रहेंगे मौजूद
  2. संजय राउत ने जज के घर कैश मिलने पर उठाए सवाल, सुशांत सिंह मामले पर भाजपा को घेरा
  3. बिहार में इफ्तार पर सियासत : जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष बोले- मुसलमान जानते हैं उनका नीतीश कुमार से बड़ा हितैषी कोई नहीं
  4. चेन्नई : डीके शिवकुमार ने अन्नामलाई पर साधा निशाना, परिसीमन पर दिया जवाब
  5. राष्ट्रगान के अनादर को लेकर नीतीश के खिलाफ केस दर्ज
  6. थरूर की क्षमताओं को नहीं भुना पा रही कांग्रेस, इसलिए खटखटा सकते हैं भाजपा का दरवाजा
  7. बांग्लादेश में हिंदुओं की जिम्मेदारी भारत की, इस कर्तव्य से हम बच नहीं सकते : आरएसएस
  8. भाजपा के साथ कोई मतभेद नहीं, पार्टी अध्यक्ष का चुनाव जल्द : आरएसएस
  9. जब राजनीति का स्‍तर गिरता है, तो समाज की रक्षा के लिए साहित्य आता है आगे : शशि थरूर
  10. राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए 14 विधायक एमसीडी के लिए नॉमिनेट
  11. जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले से कैश बरामदगी मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
  12. फर्जी वोटरों से संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर रहे निर्वाचन अधिकारी
  13. सपा सांसद के राणा सांगा पर विवादित बयान से राजनीति गरमाई
  14. बिहार का इतिहास गौरवशाली, लेकिन वर्तमान मुश्किल : कन्हैया कुमार
  15. असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस सम्मेलन में उदित राज बोले- ‘कामगारों के अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष’

पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर खुला, सीमेंट की दीवार हटी, ग्रामीणों में खुशी की लहर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मार्च 2025, 11:11 AM IST
पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर खुला, सीमेंट की दीवार हटी, ग्रामीणों में खुशी की लहर
Read Time:4 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

खनौरी। पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने हाल ही में सीमेंट की दीवार को हटा दिया है, जो पहले किसानों को रोकने के लिए बनाई गई थी। इस दीवार को हटाने के बाद हरियाणा की ओर से रास्ता साफ कर दिया गया है। दूसरी तरफ, पंजाब पुलिस ने भी खनौरी और शंभू बॉर्डर से किसानों को हटाकर इलाके को खाली कराया है। यह कार्रवाई 19 मार्च की रात को शुरू हुई थी, जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने 20 मार्च को अपने हिस्से की बैरिकेडिंग हटाई।

इस फैसले से आसपास के लोग खुश हैं। पिछले एक साल से बॉर्डर बंद होने की वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बॉर्डर बंद होने से न सिर्फ उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई, बल्कि आर्थिक नुकसान भी हुआ।

ग्रामीण भूपेंद्र सिंह ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में बताया, “बॉर्डर बंद होने की वजह से हम घूम-फिर नहीं सकते थे। घर से बाहर निकलना मुश्किल था। अब लोग अपने काम-धंधे ठीक से कर पाएंगे। सरकार का यह फैसला सही है। हमारे पास ट्राला था, जिसके चलते पिछले एक साल में डीजल पर एक लाख रुपये का अतिरिक्त खर्चा हो गया।”

ग्रामीणों ने बताया कि बॉर्डर बंद होने से शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में भी दिक्कत होती थी।

भूपेंद्र ने कहा, “शादी के लिए सामान लाने-ले जाने में बहुत परेशानी थी। इधर कोई जाता नहीं था, दूसरी तरफ से घूमकर जाना पड़ता था। गाड़ियां ले जाने में लोग तंग करते थे। रास्ता बंद होने से छोटे-मोटे व्यापारियों का माल बीच में ही गिर जाता था, जिससे नुकसान होता था।”

उन्होंने आगे कहा, “जो लोग बाहर से आते थे या एयरपोर्ट जाते थे, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। रात को कई बार मुझे रास्ता बताना पड़ता था। अब बॉर्डर खुलने से बहुत राहत मिलेगी। हम सब बहुत खुश हैं। परमात्मा ने बहुत अच्छा किया।”

खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन पिछले साल 13 फरवरी से चल रहा था। किसानों की मांग थी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाए। लेकिन एक साल से ज्यादा समय तक चले इस प्रदर्शन के कारण स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। पंजाब पुलिस ने 3,000 से ज्यादा जवानों के साथ बॉर्डर को खाली कराया, जिसमें बुलडोजर का इस्तेमाल कर टेंट और अस्थायी ढांचे हटाए गए। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने भी सीमेंट की दीवारें और अन्य अवरोध हटाकर रास्ता खोल दिया।

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों बॉर्डर पर यातायात सामान्य हो जाएगा। ग्रामीणों का मानना है कि इससे उनकी जिंदगी फिर से पटरी पर लौट आएगी और व्यापार-रोजगार में भी सुधार होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *