BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 मार्च 2025 05:22 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘हम’ के ‘दलित समागम’ में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मांझी ने दलित आरक्षण का उठाया मुद्दा
  2. ‘जहान-ए-खुसरो’ के आयोजन में हिंदुस्तान की माटी की खुशबू : पीएम मोदी
  3. अमित शाह ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर की उच्च स्तरीय बैठक
  4. कैग रिपोर्ट : 40 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां भी नहीं दे पाई ‘आप’ सरकार
  5. भारत के साथ साझेदारी हमारे लिए अहम : प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद यूरोपीय संघ प्रमुख
  6. इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, संभल में जामा मस्जिद की नहीं होगी रंगाई-पुताई
  7. दिल्ली विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ अन्याय, आतिशी ने लिखा विजेंद्र गुप्ता को पत्र
  8. पुणे रेप केस : आरोपी दत्तात्रय गाडे को गिरफ्तार किया गया, रिश्तेदारों ने दी थी पुलिस को सूचना
  9. आयुष क्षेत्र ने समग्र कल्याण, अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: पीएम मोदी
  10. दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस मधु रानी तेवतिया बनीं सीएम रेखा गुप्ता की सचिव
  11. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विलुप्त हो जाएगा इंडी अलायंस : शांभवी चौधरी
  12. एमके स्टालिन के ‘हिंदी विरोध’ पर अश्विनी वैष्णव ने पूछा, क्या राहुल गांधी सहमत हैं?
  13. नीतीश के बाद निशांत संभालेंगे जदयू की कमान : गोपाल मंडल
  14. बिहार सरकार के सात नए मंत्रियों को मिले विभाग, संजय सरावगी को राजस्व और भूमि सुधार की जिम्मेदारी
  15. पुणे बस दुष्कर्म मामला: आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा

प्रदूषण खत्म करने के लिए सरकार कर रही काम, जनभागीदारी जरूरी : राव नरबीर सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 जनवरी 2025, 10:28 PM IST
प्रदूषण खत्म करने के लिए सरकार कर रही काम, जनभागीदारी जरूरी : राव नरबीर सिंह
Read Time:2 Minute, 58 Second

बीएनटी न्यूज़

पानीपत। हरियाणा सरकार के वाणिज्य और पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंगलवार को पीएचडीसीसीआई द्वारा आयोजित होम टैक्सटाइल प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रदेश में उद्योगों को आगे बढ़ाने और प्रदूषण खत्म करने की जनता से अपील की।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार नीति बना सकती है, लेकिन जनता का सहयोग बहुत जरूरी है। जनता के सहयोग के बिना कोई भी नीति कामयाब नहीं हो सकती है। प्रदेश में लगातार प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार इस पर गहनता से विचार कर रही है। हरियाणा में पॉलिथीन का निर्माण और बिक्री दोनों ही बंद है, लेकिन फिर भी चोरी से बनता और बिकता है। आम आदमी जब तक इसमें सहयोग नहीं करेगा, सरकार अकेले कुछ नहीं कर सकती।

राव नरबीर ने पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के शासनकाल में हुई शराबबंदी का उदाहरण देते हुए कहा कि उसमें भी लोगों का सहयोग नहीं रहा था, इसलिए शराबबंदी कामयाब नहीं हुई थी। सरकार नियम और कानून बना सकती है, लेकिन हर काम में जनता का सहयोग चाहिए, तब जाकर नीति कामयाब होती है।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना से दिल्ली को जहरीला पानी देने का आरोप लगाया है। इस पर मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि केजरीवाल हमेशा से दूसरों पर आरोप लगाते रहे हैं। वह पिछले 10 साल से दिल्ली की जनता को बहका रहे हैं। इस बार लोगों ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

राव नरबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजनीति में कई वर्ष हो गए हैं, लेकिन उद्योग विभाग पहली बार मिला है। थोड़ा सोचने और समझने में वक्त लगा है। सरकार को बने 101 दिन पूरे हो गए हैं। लोगों और उद्योगपतियों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझ रहा हूं। हम कोशिश करेंगे कि हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा बाहर की इंडस्ट्री आकर निवेश करे। मुझे पूरी उम्मीद है कि देश के ही नहीं, विदेश के भी उद्योगपति हरियाणा में उद्योग लगाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *