BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 02:43 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

मंच साझा करना जरूरी नहीं, सच्चे मन से काम करने की जरूरत : कुमारी शैलजा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 12:05 AM IST
मंच साझा करना जरूरी नहीं, सच्चे मन से काम करने की जरूरत : कुमारी शैलजा
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

करनाल। हरियाणा निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस को उस वक्त जोरदार झटका लगा, जब हिसार और करनाल से आधा दर्जन नेता भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस से लगातार उनके नेताओं का मोह भंग हो रहा है और वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा गुरुवार को सिरसा पहुंचीं।

कांग्रेस सांसद ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, यह उनके विवेक पर निर्भर करता है क्योंकि जो भी कांग्रेस में रहता है, उसे पार्टी की ओर से सम्मान मिलता है। पार्टी छोड़ने के कुछ और भी कारण हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “हरियाणा में निकाय चुनाव हैं, मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहूंगी कि कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने के लिए कड़ी मेहनत करें।”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मंच साझा करने पर उन्होंने कहा कि मंच की कोई बात नहीं है। सभी सच्चे मन से काम करें।

दीपक बाबरिया पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी ने देखा कि हम जीती हुई बाजी हार गए। अब हम पुरानी बातों में नहीं जाना चाहते हैं। हमें नए प्रभारी मिले हैं जो काफी अनुभवी हैं। उनके साथ मिलकर कांग्रेस को आगे ले जाने का काम करेंगे।

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बदलने पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। इस पर “मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगी”।

रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने कहा, “मैं उन्हें बधाई देती हूं। वह हरियाणा से हैं। उन्होंने अपनी मेहनत को साबित किया है। महिला होने के नाते खुशी भी होती है कि भाजपा ने दिल्ली में सीएम एक महिला को बनाया है। हमारी ओर से उन्हें शुभकामनाएं हैं। दिल्ली की जनता को जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा करने का वक्त अब शुरू हो गया है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *