BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 08 जून 2025 04:48 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  2. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  3. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  4. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  5. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  6. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  7. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  8. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  9. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  10. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  11. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  12. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  13. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  15. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’

वीआईपी कल्चर के खिलाफ लड़ते-लड़ते अब खुद इसी दल-दल में फंस गए केजरीवाल : अशोक अरोड़ा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 जनवरी 2025, 9:18 PM IST
वीआईपी कल्चर के खिलाफ लड़ते-लड़ते अब खुद इसी दल-दल में फंस गए केजरीवाल : अशोक अरोड़ा
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे बहुत गालियां दीं, लेकिन मेरी लड़ाई देश बचाने की है। उनके इस बयान पर अब हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जिस कल्चर के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, अब वह भी उसी दल-दल में फंस गए हैं।

कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा, “अरविंद केजरीवाल ने वीआईपी कल्चर के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, लेकिन वह भी इसी दल-दल में फंस गए हैं। उन्होंने भाजपा के वीआईपी कल्चर के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, लेकिन खुद के लिए महल बनाया और उस पर खर्च भी किया। यह आज एक बड़ा मुद्दा बन गया।”

उन्होंने कहा, केजरीवाल ने कैग को लेकर लड़ाई लड़ी थी, लेकिन अब वह खुद रिपोर्ट को दबा रहे हैं, जबकि हाई कोर्ट का कहना है कि सरकार ने रिपोर्ट छुपाई है। केजरीवाल जिस मुद्दे को लेकर चले थे, अब वह उस मुद्दे से पीछे हट गए हैं। आज पूरे देश में कांग्रेस मौजूद है और कांग्रेस ने हमेशा देश के लिए लड़ाई लड़ी है। केजरीवाल ने कब देश के लिए लड़ाई लड़ी है, पहले वो यह बताएं?”

कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। मुझे ऐसा लगता है कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

अशोक अरोड़ा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की तरफ से बजट पर लिए जा रहे सुझाव को लेकर उनसे सवाल पूछा। उन्होंने कहा, “अच्छी बात है कि वह सुझाव ले रहे हैं, लेकिन उन पर अमल भी होना चाहिए। हरियाणा प्रदेश का कर्ज लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार बजट बढ़ाने की बात कहती है, जबकि एक समय हरियाणा का बजट 20 हजार करोड़ था और आज 2 लाख करोड़ का बजट हो गया है। हालांकि, जब बजट बढ़ता है तो घाटा नहीं होना चाहिए था। पहले जब 20 हजार करोड़ का बजट था तो 24 हजार करोड़ कर्ज था, लेकिन आज दो लाख करोड़ का बजट है तो 3 लाख करोड़ का कर्ज है।”

उन्होंने आगे कहा, “प्रदेश का जीएसटी बढ़ा है, तो लोगों को राहत भी दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री सैनी सुझाव तो ले रहे हैं, लेकिन उनको इस पर अमल भी करना चाहिए।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *