BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:55 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सफाई कर्मियों संग मनाया अपना जन्मदिन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2025, 8:49 PM IST
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सफाई कर्मियों संग मनाया अपना जन्मदिन
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज 55 साल के हो गए हैं। अपना जन्मदिन उन्होंने सफाईकर्मियों संग मनाया। सबके साथ बैठकर नाश्ता किया। वहीं उनकी पत्नी ने पंचकुला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में शायद पहली बार है कि किसी सीटिंग सीएम ने सफाईकर्मियों संग नाश्ता किया हो। ये सफाई कर्मचारी संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे। स्टाफ के मुताबिक उस समय सीएम नाश्ता करने जा रहे थे। जब उन्होंने अपने शुभचिंतकों को देखा तो उन्हें भी अपने साथ नाश्ते का न्योता दे दिया।

वहीं, नायब सिंह सैनी के जन्म दिवस पर पिंजौर गार्डन में धर्मपत्नी सुमन सैनी ने मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें अच्छी खासी संख्या में लोग पहुंचे। यहीं पर सुमन सैनी ने बड़ा सा केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया।

शिविर में हेल्थ चेकअप कैंप लगा जहां लोगों का बीपी मापा गया। भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया। 1,29,906 लोगों को जन्म प्रमाणपत्र भी जारी किया गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी। एक्स पोस्ट में लिखा, हरियाणा के गतिशील मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे एक जमीनी नेता हैं जिन्होंने खुद को सामुदायिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। वे हरियाणा की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में हरियाणा विकास, विश्वास और विरासत के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *