BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 11:19 PM
  • 37.41°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  2. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  3. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  4. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  5. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  6. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  7. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  8. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  9. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  10. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  11. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  12. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  13. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  14. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  15. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

हरियाणा में ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनेगी : मोहन लाल बड़ौली

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 12:37 AM IST
हरियाणा में ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनेगी : मोहन लाल बड़ौली
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

पानीपत। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली राज्य में होने वाले निकाय चुनावों के सिलसिले में मंगलवार को पानीपत पहुंचे, जहां उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में ‘ट्रिपल इंजन की सरकार’ बनने वाली है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता विपक्ष के घोटालों को नहीं भूली है और आने वाले निगम चुनाव में कमल खिलाकर जवाब देगी।

भाजपा की मेयर उम्मीदवार कोमल सैनी के नामांकन के अवसर पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे हरियाणा में चुनावी माहौल है और जनता ने फिर से भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं और नगर निगमों में भाजपा की जीत होगी। बड़ौली ने कहा कि रोहतक में पार्टी ने सभी लोगों की राय लेकर घोषणापत्र तैयार किया है, जिसमें भ्रष्टाचार खत्म करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निगम में प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी से जुड़े भ्रष्टाचार को 100 फीसदी खत्म किया जाएगा।

पानीपत नगर निगम में अब तक कांग्रेस की सूची जारी नहीं हुई है, जबकि नामांकन भरने के लिए मात्र एक दिन शेष रह गया है। इस स्थिति को देखते हुए भाजपा में उत्साह का माहौल है। बड़ौली ने कहा कि जनता विपक्ष की नीतियों से तंग आ चुकी है और इस बार निकाय चुनाव में भाजपा को भारी समर्थन मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जल्द ही सभी नाराज कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा, क्योंकि शादी और चुनाव में अपनों को मनाने का दौर चलता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकेश नागरू की अब तक किसी चुनावी रैली में सक्रिय भागीदारी न होने के बारे में बड़ौली ने कहा कि जल्द ही लोकेश नागरू भी चुनावी माहौल में नजर आएंगे। प्रदेश में भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और पार्टी को जीत का पूरा भरोसा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *