BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:03 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने सात नेताओं को निकाला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 फ़रवरी 2025, 9:16 PM IST
हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने सात नेताओं को निकाला
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने गुरुवार को सात नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सात नेताओं को पार्टी के विरुद्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने की घोषणा की गई है।

उदय भान के अनुसार, नगर निगम चुनाव (2025) की चल रही प्रक्रिया के दौरान हाल ही में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने से संबंधित विभिन्न संचार माध्यमों से रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। पार्टी ने कार्रवाई करते हुए तरलोचन सिंह, अशोक खुराना, प्रदीप चौधरी, मधु चौधरी, राम निवास रारा, हरविंदर और राम किशन सेन को पार्टी से छह साल के लिए निकाला है।

तरलोचन सिंह करनाल में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। हालांकि, उन्होंने भाजपा का दामन पहले ही थाम लिया था। अशोक खुराना के अलावा अन्य नेता कांग्रेस पार्टी में रहते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जिले के प्रमुख पदों पर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव में पूरा जोर लगा रही है। प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे उदय भान लगातार कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार में जुट गए हैं। हाल में वह फरीदाबाद में थे, जहां उन्होंने कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “आज फरीदाबाद से नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मेयर प्रत्याशी लता रानी और 46 वार्डों के सदस्य प्रत्याशियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में सभी प्रत्याशी साथियों को बधाई दी और संकल्प लिया कि एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे, जीतेंगे और फरीदाबाद के विकास की नई राह बनाएंगे।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *