BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 09 अप्रैल 2025 02:26 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दक्षिण कोरिया : 3 जून को होगा राष्ट्रपति चुनाव, सरकार का फैसला
  2. आईपीएल 2025 : प्रियांश आर्या के शतक से पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त
  3. गांधी-नेहरू-पटेल पर केंद्रित रही कांग्रेस कार्यसमिति की पहले दिन की बैठक
  4. मुर्शिदाबाद हिंसा पर राज्यपाल सख्त, कहा- अशांति फैलाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
  5. भारत और यूएई ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर किए हस्ताक्षर
  6. भाजपा नेताओं का टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर महिला विरोधी होने का आरोप
  7. अधिवेशन में विदेश नीति समेत आर्थिक संकट पर हुई चर्चा : राजीव शुक्ला
  8. वक्फ संशोधन मामला : केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट याचिका
  9. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ी, जायड्स अस्पताल में भर्ती
  10. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं और वर्तमान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
  11. देश भर में आज से लागू हुआ नया वक्फ कानून, केंद्र ने जारी कर दिया नोटिफिकेशन
  12. गुजरात में कांग्रेस की जड़ें मजबूत, मतदाताओं से फिर जुड़ने की जरूरत : सचिन पायलट
  13. मुद्रा योजना से मिली उड़ान : सिलवासा के सुरेश ने शुरू की पैकिंग मटेरियल कंपनी, पीएम मोदी से की मुलाकात
  14. दादी रतन मोहिनी के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख
  15. कांग्रेस ने सरदार पटेल और बाबा साहेब का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

अंबेडकर जयंती पर मोदी हरियाणा को देंगे दो बड़ी सौगातें: सीएम नायब सैनी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 11:09 PM IST
अंबेडकर जयंती पर मोदी हरियाणा को देंगे दो बड़ी सौगातें: सीएम नायब सैनी
Read Time:2 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

यमुनानगर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज यमुनानगर पहुंचे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बडोली और प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी यात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि पीएम मोदी 14 अप्रैल को यमुनानगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इस अवसर पर वह हरियाणा को दो बड़ी सौगातें देंगे, जो प्रदेश के विकास को गति प्रदान करेंगी।

सीएम ने यमुनानगर में पत्रकारों को बताया कि पीएम मोदी यमुनानगर के दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में 800 मेगावाट की नई इकाई का शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत 7272 करोड़ रुपये होगी। साथ ही, हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं की शुरुआत भी करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि यमुनानगर की यह परियोजना दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट के मौजूदा 300-300 मेगावाट की दो इकाइयों के संयंत्र (प्लांट) का विस्तार है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए 52 महीने का समय निर्धारित किया गया है, जबकि वाणिज्यिक संचालन 48 महीनों में शुरू हो जाएगा। इससे हरियाणा की घरेलू ऊर्जा उत्पादन क्षमता 3382 मेगावाट तक बढ़ जाएगी।

वहीं, हिसार में एकीकृत विमानन हब विकसित किया जा रहा है, जिसमें 4200 एकड़ में हवाई अड्डा और 3000 एकड़ में समेकित विनिर्माण क्लस्टर स्थापित किया जा रहा है। हवाई अड्डे का विकास तीन चरणों में होगा, जिसमें पहला चरण पूरा हो चुका है।

सीएम ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने संकल्प लिया है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। वह इस संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर विकास की गति को बढ़ा रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *