BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 16 मार्च 2025 03:22 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मार्क कार्नी ने ली कनाडा के नए पीएम पद की शपथ
  2. दिल्ली का दिल फिर टूटा, मुंबई ने दूसरी बार जीता डब्ल्यूपीएल खिताब
  3. पाकिस्तानियों को अब अमेरिका में नहीं मिलेगी एंट्री
  4. सीएम रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में दी धमकी, ‘अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने वालों को नंगा करके करेंगे पिटाई’
  5. कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
  6. अमित शाह ने लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी का क‍िया उद्घाटन
  7. लेक्स फ्रिडमैन ने पीएम मोदी से पॉडकास्ट बातचीत का किया खुलासा, पीएम मोदी ने बातचीत को बताया आकर्षक
  8. गुजरात : कांग्रेस नेता दिनशा पटेल ने की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण के लिए पीएम मोदी की सराहना
  9. कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार करे कार्रवाई : शरद पवार
  10. आरएसएस आतंकवादी संगठन, वक्फ बिल के जरिए मुसलमानों की संपत्ति छीनने की साजिश : हुसैन दलवाई
  11. पंजाब : सीएम भगवंत मान ने 72 शिक्षकों को फिनलैंड के ल‍िए क‍िया रवाना
  12. तुषार गांधी के बयान पर विजय वडेट्टीवार बोले, ‘सच बोलने वालों की आवाज दबाई नहीं जा सकती’
  13. परंपरा: ब्रज में हुरंगे की धूम, महिलाओं ने की पुरुषों की पिटाई; उमड़ी भीड़
  14. ईडी की कार्रवाई पर भूपेश बघेल का पलटवार, ‘नोटिस नहीं मिला, तो जाने का सवाल ही नहीं’
  15. तमिलनाडु बजट में ‘₹’ चिह्न हटाने पर विवाद, विहिप ने राष्ट्रीय प्रतीक का बताया अपमान

अमृतसर में मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले से पंजाब सरकार को अलर्ट होना चाहिए : मनोहर लाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मार्च 2025, 12:00 AM IST
अमृतसर में मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले से पंजाब सरकार को अलर्ट होना चाहिए : मनोहर लाल
Read Time:2 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शनिवार को हरियाणा के करनाल पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान पंजाब के अमृतसर में मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले पर प्रतिक्रिया दी। मीडिया से उन्होंने कहा कि पंजाब में जो यह घटना हुई है इसे लेकर वहां की सरकार को अलर्ट रहना चाहिए। अगर सरकार अलर्ट नहीं रहती है तो जनता उसे सबक सिखाएगी।

सोनीपत में भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहरा की हत्या पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ये मेरी जानकारी में नहीं है, पर मैं इस बारे में जानकारी लूंगा और जो भी दोषी होंगे उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में इस तरह के क्राइम करने वाले अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

बता दें कि हरियाणा के सोनीपत जिले के जवाहरा गांव में होली के दिन भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या का कारण एक पुरानी रंजिश थी, जिसमें पड़ोसी से जमीन को लेकर आपसी मतभेद थे।

आरोप है कि इसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल जवाहरा गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया कि सुरेंद्र नामक व्यक्ति को गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई है।

मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने बताया कि जवाहरा ने आरोपी और उसकी बुआ की जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा था और हत्या की वजह यही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *