BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 11 जून 2025 01:25 PM
  • 42.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

‘उनकी अब उम्र हो गई, आराम करना चाहिए’, किरण चौधरी की भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सलाह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 दिसंबर 2024, 10:23 PM IST
‘उनकी अब उम्र हो गई, आराम करना चाहिए’, किरण चौधरी की भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सलाह
Read Time:3 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

भिवानी। बीजेपी की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने गुरुवार को भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हुड्डा को सलाह देते हुए कहा कि अब उनकी उम्र हो गई है, इसलिए उन्हें आराम करना चाहिए।

बीजेपी सांसद किरण चौधरी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “यह तो होना ही था। पहले इनके निशाने पर मैं रहती थी। अब मैं नहीं रही तो इनकी आपसी लड़ाई सामने आ गई। सच्चाई यह है कि उदयभान ने भूपेंद्र सिंह के बोलने पर ही जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी की होगी, लेकिन अब दीपक बावरिया को समझ आ गया होगा कि लिस्ट रोकने का सारा ठीकरा उन पर फोड़ा जाएगा। यह तो कांग्रेस की पुरानी कहानी है। इनके यहां लड़ाई और झगड़े चलते रहते हैं। अच्छा होता अगर हुड्डा किसी नए शख्स को नेता प्रतिपक्ष बनने देते, जिससे पार्टी में नई ऊर्जा पैदा होती। उनकी अब उम्र हो गई है और उन्हें आराम करना चाहिए। हालांकि, वह इस मौके को भी पकड़कर बैठे हैं। नेता प्रतिपक्ष बनेंगे तो उन्हें सरकारी कोठी और गाड़ी भी मिलेगी।”

किरण चौधरी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस ईवीएम पर ठीकरा फोड़ती है, जबकी जहां कांग्रेस जीत जाती है, वहां चुप हो जाती है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को ईवीएम की बजाय अपनी अंदरूनी फूट पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी अपनी हार के बाद खानापूर्ति करने के लिए एक कमेटी बनाती है, जिसमें वह सिर्फ ईवीएम में खामियां निकालते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने खुद कहा है कि ईवीएम सुरक्षित है। अगर इनकी सरकार देश के किसी राज्य में बन जाए तो वहां यह लोग ईवीएम पर सवाल उठाते नहीं। जहां सरकार नहीं बनती, वहां ईवीएम पर सवाल उठाते हैं।”

किरण ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अबंडेकर को लेकर चल रहे कांग्रेस के विरोध पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर कभी कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब के दिए संविधान से छेड़छाड़ की। उन्होंने आपातकाल लगाया। अब कांग्रेस अपनी इस कमी को छिपाने के लिए नौटंकी कर रही है।

किरण चौधरी ने संसद के बाहर भाजपा व कांग्रेस नेताओं में हुई धक्का-मुक्की पर भी कांग्रेस पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने ऐसा कर देश हित में पेश होने वाले कई बिल व कानूनों को हंगामे की भेंट चढ़ा दिया।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *