BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 01:39 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली ने राजस्थान को सुपर ओवर में दी मात
  2. पटना में होगी महागठबंधन की बैठक, सभी घटक दल रखेंगे अपनी बात : तेजस्वी यादव
  3. क्या है वो नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें सोनिया-राहुल को हो सकती है जेल
  4. जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले सीजेआई, कानून मंत्रालय को भेजा गया नाम
  5. वक्फ परिषद के गठन में हिंदू सदस्यों की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा, गुरुवार को फिर सुनवाई
  6. वक्फ पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस, सीजेआई बोले- आर्टिकल 26 धर्मनिरपेक्ष, यह सभी पर लागू
  7. नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार 5 साल से माहौल बना रही है : जीतू पटवारी
  8. मुर्शिदाबाद हिंसा पर टीएमसी विधायक ने मांगी माफी, कहा- जो हुआ वो दुखद
  9. मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुई, लेकिन तोड़ मरोड़कर किया गया पेश : सीएम ममता बनर्जी
  10. नेहरू-गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी है, ली नहीं : दिग्विजय सिंह
  11. पंजाब किंग्स ने डिफेंड किया IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, केकेआर को 16 रनों से किया पस्त
  12. कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात सकारात्मक, इंडिया गठबंधन की रणनीति पर हुई चर्चा : तेजस्वी यादव
  13. सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी वक्फ कानून पर सुनवाई, दोपहर दो बजे के लिए याचिका सूचीबद्ध
  14. नेशनल हेराल्ड केस : राहुल-सोनिया गांधी पर ईडी के आरोपपत्र से कांग्रेसी भड़के, बताया-बदले की भावना से की कार्रवाई
  15. पीएम मोदी की डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन से बातचीत, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा

जालंधर: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में दो गिरफ्तार, सीएम नायब सैनी ने पंजाब सरकार को घेरा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 अप्रैल 2025, 11:28 PM IST
जालंधर: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में दो गिरफ्तार, सीएम नायब सैनी ने पंजाब सरकार को घेरा
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

जालंधर। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जालंधर के भार्गव कैंप निवासी सतीश उर्फ लक्खा और गढ़ा निवासी हैरी के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम अन्य आरोपियों की तलाश में दिल्ली रवाना हो गई है। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान दिल्ली में अन्य संदिग्धों के सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस अब उन्हें पकड़ने के लिए दिल्ली रवाना हो गई है।

वहीं, मनोरंजन कालिया का हाल जानने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल उनके घर पहुंचे। इस दौरान हरियाणा के सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब पहले ही पीड़ित रहा है और राज्य ने काफी दुख सहा है। ऐसे में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने आशा जताई कि पंजाब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की तह तक पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि इस घटना के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। ग्रेनेड हमले को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रशासन पर सवाल उठाए और कहा कि समय आने पर समाज खुद इसका जवाब देगा।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा इस मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधने के सवाल पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि कोई दोषी है, तो वह उस पर कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि लोग चुनाव का इंतजार कर रहे हैं और आने वाले दिनों में लोग खुद जवाब देंगे।

दूसरी ओर, भाजपा ने इस घटना के विरोध में पंजाब भर में धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मनोरंजन कालिया को फोन कर स्थिति का जायजा लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *