BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 06:23 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

पंजाब ने रोका हरियाणा का पानी, कांग्रेस विधायक बोले- ‘भटका रही आप सरकार, हम सीएम सैनी के साथ’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 अप्रैल 2025, 11:45 PM IST
पंजाब ने रोका हरियाणा का पानी, कांग्रेस विधायक बोले- ‘भटका रही आप सरकार, हम सीएम सैनी के साथ’
Read Time:3 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा ने बुधवार को पंजाब सरकार की तरफ से हरियाणा का पानी रोके जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में इसे अपना हक बताया। उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में हरियाणा का हरेक नेता प्रदेश सरकार के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि पंजाब की सरकार एक विफल सरकार रही है। यह सरकार जनता की उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतर पाई है। पंजाब की जनता इस सरकार की कार्यशैली से त्रस्त हो चुकी है। इसी को देखते हुए पंजाब सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है। सरकार को लग रहा है कि उन्हें कोई समझ नहीं पा रहा है, लेकिन यह उनकी गलतफहमी है। उन्हें हर कोई समझ रहा है।

कांग्रेस नेता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की कि वह इस मामले में सर्वदलीय बैठक बुलाएं और इस पर खुलकर चर्चा करें, ताकि जल्द से जल्द किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके। इस समय हरियाणा का हर नेता, हर राजनीतिक दल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ है। हम नायब सिंह सैनी को यही कहेंगे कि वह जल्द से जल्द कोई कदम उठाएं।

इसके अलावा, उन्होंने भाजपा नेता मनीष सिंगला के डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा से माफी मंगवाने वाले वीडियो पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। इस तरह का व्यवहार हरियाणा पुलिस के साथ नहीं किया जाना चाहिए। निश्चित तौर पर इस तरह के व्यवहार से पुलिस का मनोबल गिरेगा। आखिर उस डीएसपी का कसूर ही क्या था? वह तो बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नियमों के अनुरूप अपना काम ही कर रहा था। लेकिन, जिस तरह से उसके काम में हस्तक्षेप कर उसे जलील किया गया, उससे माफी मंगवाई गई, उससे पुलिस का मनोबल गिरेगा और कार्यशैली में भी गिरावट आएगी।

उन्होंने कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। एक पुलिस अधिकारी सिर्फ अपनी ड्यूटी ही तो कर रहा है। मान लीजिए, अगर वह पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री के किसी कार्यक्रम में थोड़ी सी भी लापरवाही बरत दें, तो इसका क्या नतीजा सामने आ सकता है।

बता दें कि यह घटनाक्रम रविवार का है, जब भाजपा नेता मनीष सिंगला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में पहुंचे थे, लेकिन डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने उन्हें मंच से उतार दिया था। इस बीच, मनीष सिंगला उन्हें अपनी पहचान बताते रहे। उन्होंने यहां तक भी कहा कि अगर वह चाहें, तो उनकी फोन पर बात भी करा सकते हैं, लेकिन डीएसपी ने एक नहीं सुनी। इसके बाद मनीष सिंगला ने डीएसपी से माफी मंगवा ली, जिसका वीडियो भी सामने आया है, लेकिन अब भाजपा नेता के इस कृत्य पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *