BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 08:22 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

पंजाब में कांग्रेस की अगली सरकार बनेगी : कुमारी शैलजा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 6:03 PM IST
पंजाब में कांग्रेस की अगली सरकार बनेगी : कुमारी शैलजा
Read Time:3 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

हिसार। हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने शनिवार को हिसार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पिछले कुछ समय से संगठनात्मक कमजोरी रही है, जिसे दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

शैलजा ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है और इसके लिए आम जनता और कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद फैसला लिया गया है कि पार्टी को जमीनी स्तर से मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संगठन को जिला स्तर पर मजबूत करने का निर्देश दिया है। इसकी शुरुआत गुजरात से हो चुकी है और अब मध्य प्रदेश व हरियाणा में भी यही फॉर्मूला अपनाया जाएगा।

शैलजा ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि राहुल गांधी 4 जून को चंडीगढ़ में ऑब्जर्वर्स के साथ बैठक करेंगे, जिसमें संगठन को और प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी। संगठन में केवल काम करने वाले लोगों को ही स्थान मिलेगा, न कि सिर्फ नारेबाजी करने वालों को।

पंजाब की राजनीतिक स्थिति पर बोलते हुए शैलजा ने दावा किया कि वहां कांग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में है। पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी से त्रस्त हो चुकी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अगली सरकार कांग्रेस की होगी।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भाजपा की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि ऐसी बातों को राजनीतिक रंग देना देशहित में नहीं है। सेना पर पूरे देश को गर्व है।

हरियाणा में सीलिंग के मुद्दे पर कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा इस मामले में कभी गंभीर नहीं रही। उन्होंने मांग की कि हरियाणा को उसका हक जरूर मिलना चाहिए। नशा मुक्ति के लिए उन्होंने व्यापक अभियान चलाने की जरूरत पर बल दिया।

उन्होंने कष्ट निवारण समिति की बैठक में कांग्रेस विधायकों के साथ हुए व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को ऐसी बैठकों में शामिल होने का अधिकार है। इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तालमेल नहीं है, इसीलिए जनहित के कार्य नहीं हो पा रहे। उन्होंने यह भी बताया कि वह विधानसभा चुनाव के समय अपनी बातें नहीं रख पा रही थीं, क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि उनके बोलने से पार्टी को नुकसान हो। यह सब को पता है कि चुनाव के दौरान उनके साथ क्या हुआ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *