BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 04 जून 2025 12:43 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. विराट का सपना पूरा, आरसीबी 18 साल बाद बना नया आईपीएल चैंपियन
  2. पंजाब : सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जा रही तेलुगू भाषा और संस्कृति
  3. भोपाल: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ट्रंप के आगे सरेंडर करने का आरोप लगाया
  4. एनसीसी कैडेटों की संख्या तीन लाख बढ़ाई जाएगी : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
  5. जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से कथित आतंकी संबंधों के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
  6. मध्य प्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, राहुल गांधी ने किया साफ
  7. पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद के विशेष सत्र की मांग, विपक्षी दलों की पीएम मोदी को चिट्ठी
  8. तुर्की की कंपनी सेलेबी का मध्यस्थता आवेदन भारत में खारिज
  9. ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश, रक्षा और गृह नीति विफल रही है : सुधाकर सिंह
  10. आतंक और परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहेंगे, सीडीएस ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
  11. देश के साथ खड़े हैं कांग्रेस के समझदार नेता : भाजपा सांसद रेखा शर्मा
  12. सलमान खुर्शीद के समर्थन में उतरे भाजपा नेता, केशव प्रसाद बोले- ‘पहले देश है, बाद में पार्टी’
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने जाना असम में बाढ़ का हाल, सीएम सरमा बोले- पीएम के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी
  14. पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
  15. शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की ब्राजील के उपराष्ट्रपति से मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक फैसले : श्रुति चौधरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 दिसंबर 2024, 11:18 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक फैसले : श्रुति चौधरी
Read Time:2 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल को मंगलवार को लोकसभा में पेश कर दिया गया है। इस बिल पर हरियाणा सरकार में महिला एवं बाल विकास और सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

हरियाणा सरकार में महिला एवं बाल विकास और सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने मंगलवार को बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा, “मैं ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल का स्वागत करती हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे देश को मजबूत नेतृत्व दिया है, उनके ही कार्यकाल में सभी ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। एक मजबूत नेता ही दमखम के साथ देश को दिशा देता है। एक बार फिर उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है, मैं इसका स्वागत करती हूं।”

श्रुति चौधरी ने किसानों के आंदोलन के सवाल पर कहा, “यह वही प्रदेश है, जिसने किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। हर फसल पर एमएसपी दी जा रही है, क्योंकि किसान हमारा अन्नदाता है। हमारा प्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है। हमें अपने किसानों पर गर्व है, हमारा कदम कभी भी उनके खिलाफ नहीं जा सकता है। उनके साथ बातचीत जारी है, जो भी कदम उठाएंगे उनके हित में ही होंगे।”

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस बिल को पेश किया। विपक्षी पार्टियां इस बिल का विरोध कर रही हैं। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि देश में 1967 तक सारे चुनाव एक साथ होते थे। क्या तब वह संघीय ढांचे पर हमला नहीं था।

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल के समर्थन में कुल 269 सांसदों ने वोटिंग की तो वहीं, इस बिल के खिलाफ 198 सांसदों ने मत दिया। कांग्रेस, सपा और एनसीपी ने इस बिल को जेपीसी के पास भेजे जाने की मांग की। बिल को अब विचार-विमर्श के लिए संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *