BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 06:05 AM
  • 34.38°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

भाजपा को सच सुनने की आदत नहीं : चंडीगढ़ मेयर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 दिसंबर 2024, 5:41 AM IST
भाजपा को सच सुनने की आदत नहीं : चंडीगढ़ मेयर
Read Time:3 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में नगर निगम सदन की बैठक में हुए हंगामे को लेकर मेयर ने प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा क‍ि भाजपा को सच सुनने की आदत नहीं है।

चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा को सच सुनने की आदत नहीं है। आज नॉमिनेटेड काउंसलर अनिल मसीह सदन में राहुल गांधी पर आपत्ति जता रहे हैं, जिन्होंने खुद हाउस (सदन) के अंदर लोकतंत्र की हत्या की।

अनिल मसीह ने सुप्रीम कोर्ट में एक एफिडेविट दिया कि मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वो आज हाउस में चिल्लाकर राहुल गांधी और बाबा साहेब के बारे में बोल रहे हैं। वे हाउस का माहौल खराब कर रहे थे। दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने हमारे साथी एक पार्षद के ऊपर हाथ उठाने की कोशिश की। हाउस में हम लोगों की आवाज उठाते हैं। आज जो हाउस में हुआ, वो बहुत गलत हुआ।

मेयर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आप हाउस में आइए और अपनी बात रखिए। आप किसी पार्टी का हिस्सा नहीं बन सकते, आप नॉमिनेटेड काउंसलर हैं। आप पूरे चंडीगढ़ की आवाज हैं। आप एक्सपर्ट के तौर पर मुझे कोई सलाह दे सकते हैं। आप भारतीय जनता पार्टी का पक्ष कैसे ले सकते हैं। भाजपा का पक्ष लेकर आज जो उन्होंने उपद्रव मचाया वो निंदनीय है। मैं राज्यपाल को लिखूंगा कि नॉमिनेटेड काउंसलर जिस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, इससे वे कहीं न कहीं हाउस की गरि‍मा को तार-तार कर रहे हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में मंगलवार को अनिल मसीह के मुद्दे पर हंगामा हुए। सदन में हाथापाई तक की नौबत आ गई। कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी से भाजपा पार्षदों ने धक्का मुक्की भी की।

दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस की ओर से अनिल मसीह के पोस्टर लहराकर उन्हें वोट चोर कहा जा रहा था। इस पर अनिल मसीह अचानक निगम के वेल में आ गए। अनुल ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता, सोनिया गांधी, राहुल गांधी जमानत पर हैं। इसके बाद कांग्रेस और आप नेता भी उनके पास आए और मसीह के पोस्टर को दोबारा से लहराना शुरू कर दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *