BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 01:57 AM
  • 16.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

सिरसा नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन, जीत का किया दावा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 9:33 PM IST
सिरसा नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन, जीत का किया दावा
Read Time:2 Minute, 43 Second

बीएनटी न्यूज़

सिरसा। सिरसा नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का सोमवार को आखिरी दिन था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार वीर शांति स्वरूप ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद कांडा और भाजपा के स्थानीय नेता मौजूद रहे।

नामांकन के बाद मंत्री रणबीर गंगवा और सुभाष बराला ने भाजपा के उम्मीदवार की जीत का दावा किया। दोनों नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे हरियाणा में नगर निकाय और नगर परिषद चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी। गंगवा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “सिरसा में हरियाणा लोकहित पार्टी ने बीजेपी को समर्थन दिया है और हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहेगा।”

रणबीर गंगवा ने यह भी कहा कि अगर भाजपा प्रत्याशी नगर परिषद अध्यक्ष बनते हैं, तो वह भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने परिवहन मंत्री अनिल विज के पार्टी से नाराज होने के सवाल पर कहा कि अनिल विज पार्टी के सीनियर नेता हैं और उनकी पार्टी से किसी भी तरह की नाराजगी नहीं है।

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने भी प्रदेशभर में भाजपा की जीत का दावा किया और कहा कि माहौल पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने अनिल विज के मामले पर कहा, “अनिल विज पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह हमेशा अपनी बात खुलकर रखते हैं, लेकिन उनकी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है।”

गौरतलब है कि नगर परिषद चुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी ने भाजपा के उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया है। इस चुनाव में 32 वार्ड और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भाजपा के चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *